Thursday, June 11, 2020

बिग बॉस फेम लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के साथ मिलकर शेफ विकास खन्ना ने 20 लाख लोगों तक खाना पहुंचाया June 11, 2020 at 08:31PM

सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना लॉकडाउन के समय से ही फीड इंडिया कैम्पेन चला रहे हैं। जिसमें उनका साथ एनडीआरएफ की टीम दे रही है। कैम्पेन के एक और हिस्से को बिग बॉस फेम-किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी का साथ मिला। 'बरकत' नामकी इस कोशिश से 20 लाख लोगों तक खाना पहुंचाया गया है। इसका वीडियो विकास नेइंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

खुद लक्ष्मीनारायण ने दी बरकत

इसके पहले विकास ने एक और वीडियो के जरिए लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी की इस सलाह के बारे में बताया था कि वेदिव्यांगों, किन्नरों, सेक्स वर्कर्स, एड्स के मरीजों, अनाथाश्रमों, कुष्ठाश्रमों और वृद्धाश्रमों तक भी खाना पहुंचाने की कवायद करें। सारी व्यवस्थाएं हो जाने के बाद लक्ष्मीनारायण ने भेजे जाने वाले फूड पैकेट्स पर बरकत का अनाज छिड़का ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का पेट भर सके।

##

12 मिलियन तक पहुंचाया खाना

विकास ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वे एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर अब तक 12 मिलियन लोगों तक खाना पहुंचा चुके हैं। विकास न्यूयॉर्क में हैं, लेकिन वे लगातार जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने के काम में लगे हुए हैं। हालांंकि वे इस बरकत इवेंट में शामिल नहीं हो सके। लेकिन कुछ दोस्तों ने उनको फोटो एडिटिंग के जरिए इस इवेंट में मौजूद होने की खुशी दे दी। फोटो विकास ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chef Vikas Khanna teamed up with Bigg Boss fame Laxminarayan Tripathi to feed 2 million people

'जाने भी दो यारो' की तर्ज पर बन पड़ी 'गुलाबो सिताबो', मिर्जा के रोल में जमे अमिताभ तो बांके के किरदार में आयुष्मान भी छा गए June 11, 2020 at 07:55PM

रेटिंग * 3.5/5
स्टार कास्ट अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, विजय राज बृजेन्द्र काला
डायरेक्टर शूजित सरकार
प्रोड्यूसर रॉनी लाहिड़ी, शील कुमार
म्यूजिक शांतनु मोइत्रा, अभिषेक अरोड़ा और अनुज गर्ग
जॉनर कॉमेडी ड्रामा
अवधि 2 घंटे 4 मिनट

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर 'गुलाबो सिताबो' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हो गया है। यह फिल्म तकरीबन कुंदन शाह की ‘जाने भी दो यारो’, सई परांजपे की ‘कथा’ और ऋषिकेश मुखर्जी और बासु चटर्जी की परंपरा वाली फिल्मों की तर्ज की बन पड़ी है, जहां तमाम जतन करने के बावजूद किरदारों को किस्मत की लात पड़ती रहती है।

कहानी लखनऊ के नवाबी ठाठ-बाठ वाले हिस्से पर सेट

निर्देशक शूजित सरकार ने इस बार सोशल सटायर में हाथ आजमाया है। लखनऊ के बैकड्रॉप में उन्होंने कुछ ऐसे किरदार दिखाए हैं, जिनकी परेशानियों पर हंसने और रोने के भाव साथ-साथ आते हैं। कहानी लखनऊ के उस हिस्से में सेट है, जहां कभी नवाबी ठाठ-बाठ हुआ करता था। वहां अब खंडहर बचे हैं, जिन पर सरकार, वहां रहने वाले किरायेदारों और सिस्टम की गिद्ध नजर टिकी हुई है।

एक ऐसा ही खंडहर फातिमा महल है, जिसकी मालकिन बेगम हैं। खुद से 17 साल छोटे शौहर मिर्जा (अमिताभ बच्चन) के साथ रहती हैं। बांके (आयुष्मान खुराना) उनका किरायेदार है, जो अपनी बहन गुड्डू और मां के साथ रहता है। 30 रुपए महीने का किराया देने में भी उसे दिक्कत है। इसके चलते मिर्जा और उसकी आपस में बिल्कुल नहीं बनती।

आगे चलकर हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि महल पर कब्जा करने के लिए पुरातत्व विभाग का अफसर शुक्ला आ धमकता है। मर्जा खुद भी बेगम की मौत के इंतजार में है, ताकि फातिमा महल उसके नाम हो जाए। उसकी मदद के लिए वकील भी साथ है।

...और अंत में बाजी कोई और मार ले जाता है

मौका देख बांके भी शुक्ला और लोकल प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर ताना-बाना रचता है। सभी किरदार आपस में टकराते हैं। सब एक-दूसरे से ज्यादा चालाक बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन आखिर में सब की चतुराई धरी रह जाती है। बाजी कोई और मार ले जाता है।

अमिताभ, आयुष्मान और शूजित का शानदार काम

पूरी फिल्म मिर्जा और बांके की नोकझोंक के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे अमिताभ और आयुष्मान ने बखूबी पेश किया है। मिर्जा और बांके की फटेहाल स्थिति को कॉस्टयूम डिजाइनर, प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट ने असरदार तरीके से जाहिर किया है। लेखिका जूही चतुर्वेदी की कहानी दमदार है तो वहीं शूजित सरकार का निर्देशन भी असरदार है। फिल्म के अंत में दर्शकों के लिए सरप्राइज एलिमेंट भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'गुलाबो सिताबो' अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की साथ में पहली फिल्म है।

Deepika bowled over by stunning FANart June 11, 2020 at 08:13PM

Deepika Padukone is one of the most loved actresses of Bollywood. Right from her first film ‘Om Shanti Om’ to recently released film ‘Chhapaak’, Deepika has managed to impress the audience with her impeccable performances. The actress enjoys a huge fan following globally.

Sonam on her kiddie pic: Nothing has changed June 11, 2020 at 07:27PM

Actress Sonam Kapoor Ahuja recently celebrated her 35th birthday with family in Mumbai. The actress was quarantined in Delhi with her husband Anand Ahuja and after Unlock 1.0, she travelled to Mumbai to reunite with her family.