Sunday, June 14, 2020

सुशांत के सुसाइड की खबर सुन भावुक हुए बिग बी, लिखा- क्यों? आप शानदार अभिनेता थे June 14, 2020 at 08:43PM

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। कोई यह यकीन नहीं कर पा रहा है कि 34 साल का यह हंसमुख सितारा इस तरह का कदम उठा सकता था। सबका बस एक ही सवाल है कि सुशांत आखिर क्यों? महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग में उनसे यही पूछा है।

आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली: अमिताभ

भावुक बिग बी ने लंबे-लंबे स्पेस देकर लिखा है, 'क्यों..क्यों...क्यों?' इसके बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए वे लिखते हैं, "क्यों सुशांत सिंह राजपूत? आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली? आप शानदार अभिनेता थे। बिना कुछ कहे, बिना कुछ मांगे हमेशा के लिए सो गए।"

अमिताभ ने सुशांत की तारीफ भी की

अमिताभ ने इसके आगे सुशांत की तारीफ की है। उनके मुताबिक, जितना शानदार उनका काम था, उससे कहीं ज्यादा अच्छा उनका दिमाग था। वे लिखते हैं, "हो सकता है कई बार उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कुछ कहने की कोशिश की हो। वे जो देख सकते थे या तो वह आश्चर्य था या उन्हें खुद अपनी ताकत का अंदाजा नहीं था।"

ब्लॉग में फिल्म 'एम.एस. धोनी' का जिक्र

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में सुशांत की फिल्म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' का जिक्र किया है। वे लिखते हैं, "मैंने 'धोनी' में उनका पूरा काम देखा। फिल्म उनके यादगार परफॉर्मेंस को सहेजे हुए है।" बिग बी ने यह भो लिखा है कि सुशांत ने जब भी कभी बात की या संवाद किया तो उनके अंदर कुछ ऐसा था, जो अनकहा रह गया।

सुशांत से मुलाकात का किस्सा बताया

अमिताभ ने सुशांत के साथ अपनी एक मुलाकात के बारे में भी बताया। वे कहते हैं, "उनके साथ एक मुलाकात में मैंने पूछा था कि उन्होंने इंटरनेशनल टूर्नामेंट में धोनी के उस शॉट को कैसे मैनेज किया था, जो उन्होंने छक्का मारकर जीता था। उनका जवाब था कि इसके लिए उन्होंने धोनी का वीडियो 100 बार देखा था। यह उनके प्रोफेशनल एफर्ट की गंभीरता थी।"

श्यामक डाबर के डांसर ग्रुप में शामिल रहे

बिग बी आगे लिखते हैं, "उनकी विनम्र शुरुआत हुई थी। वे हमारे समय के टैलेंटेड कोरियोग्राफर श्यामक डावर के शोज में डांसर्स के ग्रुप में चौथी लाइन का हिस्सा हुआ करते थे। वहां से उठकर, आज वे जहां थे, वहां तक पहुंचना अपने आपमें एक कहानी है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार दोपहर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

अमेरिका में रहने वाली सुशांत की बहन 16 जून को भारत के लिए रवाना होंगी, क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर चिंता जताई June 14, 2020 at 08:30PM

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम आज (सोमवार) शाम मुंबई में किया जाएगा। इसके लिए उनके पिता केके सिंह और बड़ी बहन पटना से मुंबई पहुंचेंगे। उनकी एक बहन मुंबई में ही रहती है, वहीं अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन समय पर नहीं पहुंच पाएंगी। वे मंगलवार 16 जून को भारत के लिए रवाना होंगी।

अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वे मंगलवार को भारत के लिए रवाना होंगी और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचेंगीं। वे इस बात से परेशान हैंकि भारत पहुंचने पर उन्हें हफ्तेभर के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा।

क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर चिंता जताई

श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सभी की मदद से भारत जाने के लिए टिकट कन्फर्म हो गए हैं। मैं 16 तारीख को उड़ान भरूंगी। दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचुंगी। 7 दिन के क्वारैंटाइन पीरियड की चिंता है... क्या ऐसा कोई तरीका है, जिससे की इससे बचा जा सके। मुझे जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलने की जरूरत है।'

संवेदनाओं के लिए धन्यवाद दिया

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने संवेदनाओं के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने लिखा, 'प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं होने की वजह से मैं माफी चाहती हूं। मैं मजबूत बने रहने की कोशिश कर रही हूं... सभी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद... उनसे मुझे ताकत मिल रही है... मेरे परिवार के लिए प्रार्थना कीजिए।'

टिकट दिलाने के लिए मदद मांगी थी

इससे पहले रविवार को एक पोस्ट के जरिए उन्होंने भारत जाने के लिए टिकट दिलाने मेंमदद मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'मुझे जल्द से जल्द भारत के लिए उड़ान भरना है... मुझे किसी भी फ्लाइट की टिकट नहीं मिल पा रही है... क्या कोई मदद कर सकता है... कृपया मुझे बताएं।'

रविवार को लगाई थी फांसी

34 साल के सुशांत ने रविवार सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को सुशांतके कमरे से एक फाइल मिली, जिससे पता चलाकि वोछह महीने से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। माना जा रहा है कि इस बीच लॉकडाउन की वजह से वे शायद अपने डॉक्टरके पास नहीं जा पाए।

देर रात दोस्त को औरसुबह बहन को फोन किया था


जानकारी के अनुसार, सुशांत ने शनिवार रात 12:45 बजे अपने एक एक्टर दोस्त को कॉल किया था, लेकिन उसनेरिसीव नहीं किया। रविवार सुबह सुशांत उठे, करीब 9 बजेउन्होंने जूस पिया। इसके बाद मुंबई में ही रहने वाली अपनी बहन को फोन किया, फिर बेडरूम में चले गए। दोपहर 12:30 बजे उनके कुक ने लंच के लिए कई बार दरवाजा खटखटाया। मोबाइल पर कॉल किया। लेकिनजब कोई जवाब नहीं मिला तोउनकी बहन को फोन लगाया। बहन के आने के बाद चाबी वाले को बुलाकर बेडरूम का दरवाजा खोला गया। अंदर सुशांत की फांसी पर लटके मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपनी बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ सुशांत। (फोटो/वीडियो श्वेता की फेसबुक वॉल से साभार)

Irrfan's son Babil pens a tribute for SSR June 14, 2020 at 08:15PM

Irrfan Khan’s son Babil penned a tribute note for Sushant Singh Rajput, who died due to suicide yesterday. Reports suggested that the actor was battling depression and Babil penned that the actor should have taken medical advise. “I can’t find the words. Man, if you feel clear signs, don’t go searching for a reason, please go to the doctor instead,” shared Babil.

Bhumi remembers SSR with a BTS picture June 14, 2020 at 08:02PM

Sushant Singh Rajput’s sudden demise on June 14 shocked the nation. The 34 year old actor was much loved for his onscreen performances and his ‘Sonchiriya’ co-star Bhumi Pedenekar penned a memorable note for the actor. “Rest in Peace my friend...Shocked and Heart broken...Still can’t believe it...To star gazing and our endless chats...am going to spot you twinkling bright up there with the rest cause you are and will always be a star my dearest SSR,” shared Sushant.