Sunday, June 21, 2020

प्रियंका चोपड़ा के पिता के लिए निक जोनस का इमोशनल मैसेज, बोले- काश आपसे मिलने का मौका मिला होता June 21, 2020 at 08:35PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने फादर्स डे के मौके पर रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। जिसके जरिए उन्होंने अपने पिता पॉल केविन जोनस और दिवंगत ससुर अशोक चोपड़ा को विशकिया। अपनी पोस्ट में उन्होंने दोनों की एक-एक फोटो भी शेयर की।

फोटो शेयर करते हुए निक ने अपने पिता के लिए लिखा, 'यहां मौजूद सभी पिताओं को हैपी फादर्स डे। मेरे पिता मेरे लिए हमेशा हीरो रहे हैं और आगे भी रहेंगे। पापा जोनस लव यू एंड मिस यू।'

आगे उन्होंने लिखा, 'डॉ. अशोक चोपड़ा काश मुझे आपसे मिलने का मौका मिला होता। आपने अविश्वसनीय बेटी की परवरिश की है और मैं धन्य हूं कि हमने एक-दूसरे को पाया। और वो सब जो अपने पिता के साथ नहीं हैं, मैं आज आपके बारे में सोच रहा हूं और आपको प्यार भेज रहा हूं।'

फोटो में पेड़ पर दिखी प्रियंका

निक ने अपने ससुर का जो फोटो शेयर किया, उसमें उनके साथ बहुत छोटी प्रियंका भी दिखाई दे रही है। फोटो में वे पेड़ पर चढ़ी दिख रही हैं और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। वहीं निक ने अपने पिता का जो फोटो शेयर किया, उसमें वे भी मुस्कुराते दिख रहे हैं।

प्रियंका ने भी विश किया फादर्स डे

प्रियंका चोपड़ा ने भी फादर्स डे के लिए की अपनी पोस्ट में पिता और ससुर का फोटो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हो सकता है कि हम दोनों को ये सब अपने पिता से मिला है। हैपी फादर्स डे उन सबको जो इसे मना रहे हैं।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फादर्स-डे की पोस्ट में प्रियंका और निक दोनों ने अपने पिता के साथ-साथ अपने ससुर के फोटो भी शेयर किए। (फोटो/वीडियो प्रियंका व निक की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)

सुसाइड के 8 दिन बाद पटना में हुई अभिनेता की प्रार्थना सभा, रिश्तेदार और दोस्त हुए शामिल June 21, 2020 at 08:02PM

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रार्थना सभा रविवार को उनके होम टाउन पटना में हुई। इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में सुशांत की फोटो रखी हुई है और उसके चारों और सफेद फूलों की सजावट है। वहीं, वीडियो कमरे के बाहर से बनाया गया है। सुशांत के फैमिली मेंबर्स, रिश्तेदारों, दोस्तों और उनके परिवार के करीबियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

12 साल तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव रहे सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। 2002 में उनकी मां का निधन हो गया था। मां की मन्नत पूरी करने के लिए वे पिछले साल पटना गए थे। उन्होंने वहां अपना मुंडन भी कराया था।

##

14 जून को मुंबई में हुआ था सुशांत का निधन

सुशांत का निधन 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में हुआ था। 34 वर्षीय अभिनेता ने सीलिंग फैन से लटककर जान दी थी। 15 जून को मुंबई के बिले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

अभिनेता के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनके जान-पहचान वालों से पूछताछ कर आत्महत्या के पीछे की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

2008 में टीवी पर डेब्यू किया था
सुशांत ने 2008 में एकता कपूर के शो 'किस देश में है मेरा दिल' से सेकंड लीड एक्टर के तौर पर टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद एकता ने ही उन्हें अपने शो 'पवित्र रिश्ता' में लीड रोल दिया। करीब चार साल तक एकता के साथ काम करने के बाद 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'काई पो छे' के लिए उन्होंने टीवी को छोड़ने का फैसला लिया।

7 साल के फिल्मी करियर में सुशांत ने 12 फिल्मों में काम किया था। इनमें 'पीके', 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। सुशांत की आखिरी रिलीज फिल्म 'ड्राइव' थी, जिसकी स्ट्रीमिंग पिछले साल नेटफ्लिक्स पर हुई थी। जबकि एक अन्य फिल्म 'दिल बेचारा' लॉकडाउन के चलते रिलीज नहीं हो पाई। चर्चा है कि इसे भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput's Prayer Meet Held In Patna

When Abhishek met directors for films June 21, 2020 at 07:37PM

'Manmarziyaan' actor Abhishek Bachchan will soon complete 20 years in Bollywood. The star stared a new series on Instagram, where he has been sharing posts daily about his films.

'The Disguise' trailer: Deeply engaging June 15, 2020 at 11:13PM

We may like to believe that we live in a tolerant and liberal society free from racial and cultural intolerance, but director Sandeep Varma, in the trailer of his latest short film ‘The Disguise’, turns the mirror onto this euphoric society.