Friday, June 26, 2020

अपने घर मन्नत में शूटिंग करते नजर आए शाहरुख खान, बालकनी में बाहें फैलाकर दिए शॉट June 26, 2020 at 08:20PM

लॉकडाउन के बाद से ही सभी फिल्मों, एड और वेब फिल्मों की शूटिंग रुक गई थी। अब जब देश फिर एक बार खुल रहा है तो सितारों ने भी शूटिंंग करनी शुरू कर दी है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी अनलॉक के बाद पहली बार शूटिंग की। मगर इसके लिए शूटिंग टीम खुद शाहरुख के घर पहुंची जिसके बाद मन्नत की बालकनी में ही सेटअप किया गया।

हाल ही में बॉलीवुड पैपराजी विरल भयानी द्वारा शाहरुख की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की गई हैं जिनमें एक्टर अपनी बालकनी में ही कभीं नारे लगाते, बाहें फैलाते तो कभी बालों को संवारते हुए शॉट दे रहे हैं। शाहरुख बालकनी से बाहर देखते हुए कुछ डायलॉग भी बोल रहे हैं और शॉट पीछे से लिया गया है।

बालकनी में चल रही शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ चंद लोग ही मौजूद थे। शूटिंग के दौरान उन्होंने चैक शर्ट, डेनिम जींस के साथ डार्क शेड के सनग्लासेज पहने हैं।ये किस प्रोटेक्ट की शूटिंग है इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है। वीडियो सामने आते ही शाहरुख के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

dir="ltr">इन सितारों ने भी की घर में शूटिंग

शाहरुख खान से पहले लॉकडाउन में जागरुकता फैलाने के लिए कई सितारें भी घरों में शूटिंग कर चुके हैं। जिनमें वरुण धवन, सारा अली खान, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई सितारे शामिल हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन भी गेम रियलिटी शो केबीसी 12 की शूटिंग अपने घर से ही कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shahrukh Khan seen shooting in Mannat's balcony, shot with arms outstretched

पुलिस ने यशराज के दो बड़े अधिकारियों से पूछताछ की, कास्टिंग डायरेक्टर को भी पुलिस स्टेशन बुलाया June 26, 2020 at 08:18PM

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने नामी प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के दो पूर्व बड़े अधिकारियों के बयान दर्ज किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही एग्जीक्यूटिव उस समय प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हुए थे, जब 2012 में सुशांत ने इसके साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को लेकर पूछताछ हुई

मुंबई मिरर की रिपोर्ट में सूत्रों की हवाले से लिखा गया है कि पुलिस को सुशांत के उस एग्रीमेंट की कॉपी तो मिल गई है, जो उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करते वक्त किया था। लेकिन इससे बाहर निकलने के बाद के एग्रीमेंट की कॉपी उनके पास नहीं है। शुक्रवार को प्रोडक्शन हाउस के दोंनो पूर्व एग्जीक्यूटिव ज्यादातर सवाल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने और इससे बाहर जाने की शर्तों को लेकर ही किए गए थे।

प्रोडक्शन हाउस के कास्टिंग डायरेक्टर को भी बुलाया

सूत्रों की मानें तो यशराज की कास्टिंग डायरेक्टर को भी पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उनसे पूछताछ होगी। बताया जा रहा है कि यशराज के लिए इन्हीं कास्टिंग डायरेक्टर ने सुशांत को साइन किया था। उनसे इस संदर्भ में कुछ डॉक्यूमेंट्स भी मांगे गए हैं, जो उन्हें साथ लाने होंगे।

पिछले सप्ताह सौंपी थी कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी

पिछले सप्ताह यशराज ने सुशांत के साथ हुए अपने पुराने कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी पुलिस को सौंप दी थी। सूत्र बताते हैं कि इस कॉन्ट्रैक्ट कॉपी में सुशांत के साथ यशराज की तीन फिल्मों का जिक्र है, जिनमें से दो 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'ब्योमकेश बक्शी' बन चुकी थीं। तीसरी फिल्म 'पानी' थी, जो ठंडे बस्ते में चली गई थी।

3 फिल्मों की डील ही करता है यशराज

यशराज आमतौर पर कलाकारों के साथ तीन फिल्मों की डील करता है। फिल्मों की सफलता के आधार पर करार आगे बढ़ाया जाता है। सुशांत के साथ तीसरी फिल्म 'पानी' नहीं बनाने के पीछे की वजह इसका बजट बताया गया है।

ट्रेड से जुड़े लोग बताते हैं कि निर्देशक शेखर कपूर ने इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट बताया था। यह यशराज को बहुत ज्यादा लगा और उन्होंने फिल्म बनाने से इनकार कर दिया। इसके चलते शेखर और सुशांत दोनों को ही ठेस पहुंची थी।

दूसरे प्रोडक्शन हाउस की भी हो रही छानबीन

यशराज के अलावा मुंबई पुलिस ऐसे अन्य प्रोडक्शन हाउसेस की छानबीन भी कर रही है, जहां सुशांत ने फिल्में साइन की थीं। वहीं, पुलिस की एक टीम अभिनेता के आर्थिक पहलुओं की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत ने यशराज के साथ तीन फिल्मों का करार किया था, जिनमें से एक नहीं बन सकी।

दिल बेचारा की डिजिटल रिलीज के विरोध पर फिल्म की एक्ट्रेस संजना ने की भावुक अपील, 'खुद को इस जिद से रिहा कर देते हैं' June 26, 2020 at 08:14PM

सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 24 जुलाई को डिजिटल प्लेट फॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। उनके फैन्स इस बात से दुखी हैं कि वह अपने फेवरेट एक्टर की अंतिम फिल्म को बड़े परदे पर नहीं देख पाएंगे। इस वजह से सोशल मीडिया पर कई तरह के कैम्पेन चलाकर मेकर्स के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है।

ऐसे में फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना संघीने सुशांत के फैन्स से एक गुजारिश की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ वॉइस मैसेज शेयर किया है जिसमें फिल्म की डिजिटल रिलीज का विरोध न करने की अपील की है।

संजना ने वॉइस मैसेज में कहा, 'सुशांत को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने की लालसा मेरे दिल को छू गई। फिल्म की पूरी टीम ने ढाई साल तक अपना खूब पसीना बहाया है। हमें आशा है कि आपको फिल्म पसंद आएगी।'

संजना आगे कहती हैं, 'बेशक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए ही बनी थी लेकिन 8 मई को कोरोना महामारी दुनिया में फैल गई जिस दिन हमारी फिल्म की रिलीज डेट भी थी। लोगों के दिलों में जो दर्द है, उसे दूर करने के लिए इतने सारे काले बादलों के बीच सिल्वर लाइनिंग मिल जाएगी। हमारी फिल्म आशा और प्रेम की किरण है और यह सिल्वर लाइनिंग है जो जल्द ही हर घर तक पहुंच जाएगी। आप इसे जहां चाहें वहां से एन्जॉय कर सकते हैं।'

संजना ने कहा, 'स्क्रीन का आकार मत देखिए': संजना ने वॉइस मैसेज के कैप्शन में लिखा, "आज कल, एक अलग नजरिए ने सब कुछ देखने की कोशिश कर रही हूं, सोचा आप सब लोग के साथ भी थोड़ी बात कर लूं।"

"इस समय, दर्द काफी है। और बढ़ाते नहीं है ना? ये सब अकेले करना, मुश्किल काफी है। अपने आप को, इस जिद से, रिहा कर देते हैं ना? इन मुश्किलों, को थोड़ा आसान कर देते हैं ना। ब्लॉकबस्टर बनानी है, तो आपके प्यार से ही बन जाएगी! हमेशा बॉक्स ऑफिस की जरूरत तो नहीं है ना?"

"फिल्म को लेकर स्क्रीन का आकार मत देखिए, इसके बजाय दिल के आकार को जितना चाहें बड़ा बना सकते हैं, जितना चाहें प्यार और गर्व से भर सकते हैं।"

"सोचा अगर मोरल सपॉर्ट ही देना है, तो शायद #DilBecharaOnAnyScreen की ठान लो? और #DilBecharaOnBigScreen को अभी के लिए, भूल जाओ? जहां रही इंतजार करने की बात। इंतजार तो महीनों से कर रहे हैं, तकलीफों से गुजर रहे हैं, अब फिल्म देखने का टाइम, और यादों में बह जाने का टाइम, आ गया है। इतना प्यार है आपके पास देने के लिए, बस बेइंतहा दे दो? दुख बहुत ज्यादा है, थोड़ी सी खुशी का मौका ही दे दो ना।"

संजना की पहली फिल्म: दिल बेचारा 23 साल की संजना की पहली बॉलीवुड फिल्म है। इसके डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हैं। फिल्म हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का हिंदी अडेप्टेशन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput’s Dil Bechara co-star Sanjana Sanghi urges fans to stop demanding a theatrical release

SSR's family pens a heart-warming note June 26, 2020 at 07:48PM

Sushant Singh Rajput’s death by suicide on June 14 left his fans, family and close ones devastated. The actor’s family shared a heart-warming note, remembering him on the 13th day of his demise. “He was free-spirited, talkative and extremely bright. He was curious about just everything. He dreamed about restraints and chased those dreams with the heart of a lion. He smiled generously. He was the pride and inspiration of the family. His telescope was his most prized possession, through which he fondly gazed at the stars,” read the final good bye from Sushant’s family.