Friday, July 3, 2020

साल 2021 में रिलीज होगी मैदान, अजय देवगन ने की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट July 03, 2020 at 08:24PM

अजय देवगन जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ लेकर आ रहे हैं। कोविड 19 महामारी के चलते जहां सभी फिल्मों की रिलीज डेट टाली जा रही है वहीं अजय की फिल्म भी अगले साल तक टल गई है। साल के आखिरी में रिलीज की जाने वाली फिल्म मैदान अब अगले साल स्वतंत्रता दिवस के समय रिलीज की जाएगी।

मैदान की नई रिलीज डेट की घोषणा खुद अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से की है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 2021 इंडीपेंडेंट वीक, एक अनसुनी कहानी जो हर भारतीय को गर्व महसूस करवाएगी। 13 अगस्त डेट मार्क कर लें। मैदान 2021।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म मैदान एक स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक है जिसे सय्यैद अब्दुल रहीम की कहानी पर बनाया जाएगा। सय्यैद अब्दुल रहीम भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे हैं। साल 1950-1963 में रहीम ने भारतीयों की फुटबॉल के प्रति सोच पूरी तरह बदल दी और देश को मॉडर्न फुटबॉल से रूबरू करवाया। इस फिल्म को पहले 11 दिसम्बर 2020 को रिलीज किया जाने वाला था, मगर फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग होना अब भी बाकी है।

सेट से हुआ नुकसान

इस फिल्म का सेट कुछ महीनों पहले दहिसर में बनाया गया था जहां ओलंपिक ग्राउंड और रनिंग ट्रेक जैसे कई सेट 9 एकड़ में बने थे। इस सेट पर 30 से 35 दिनों की शूटिंग अब भी बची है मगर लॉकडाउन और महामारी के चलते शूटिंग हो नहीं पाई। हर महीने मेकर्स को इसकी मरम्मत के लिए करोड़ों रुपयों का खर्चा उठाना पड़ रहा था जिसके चलते सेट को तोड़ दिया गया है। शूटिंग शुरू करने के लिए अब इसे दोबारा बनाना होगा। खबरें थीं कि इसे बनाने में 7 करोड़ का खर्च आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maidan will be released in 2021, Ajay Devgan announces new release date

सुशांत की मौत के गम से उबर नहीं पा रहीं भूमिका चावला, कहा- '20 दिन बीतने को हैं लेकिन तुम्हारे ही ख्याल आते रहते हैं' July 03, 2020 at 08:21PM

फिल्म इंडस्ट्री सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही है। 20 दिन बीतने को हैं लेकिन उनके को-स्टार्स और दोस्त अभी भी इस गम से बाहर नहीं आ पाए हैं। सुशांत के साथ फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम कर चुकीं एक्ट्रेस भूमिका चावला का हाल भी कुछ ऐसा ही है। भूमिका ने फिल्म में सुशांत की बहन की भूमिका निभाई थी। उन्होंने सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है।

सुशांत को भूल नहीं पा रहीं भूमिका: भूमिका ने लिखा, '20 दिन बीतने को हैं...लेकिनसोकर उठती हूं तो मुझे तुम्हारे ही ख्याल आते रहते हैं। अभी तक इस सोच में हूं कि केवल एक बार एक किरदार की तरह तुम्हारे साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया लेकिन अब भी तुमसे जुड़ी हुई हूं। वो डिप्रेशन था- कोई पर्सनल बात थीतो तुम्हें बोलना चाहिए था। अगर प्रोफेशनल वजह थीतो भी मुझे एतराज है क्योंकितुमने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।'

भूमिका ने आगे लिखा, 'हां, ये बात सच है कि यहां सरवाइव करना आसान नहीं है। मैं इनसाइडर और आउटसाइडर की बात नहीं कर रही हूं। यह ऐसा ही है।मेरे लिए भी 50 से ज्यादा फिल्में करने के बाद भी किसी से इंडस्ट्री में बात करनीहो तो यह काम आसान नहीं है। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं काम कर रही हूं। ऐसा भी समय आता है जब आप इंडस्ट्री के लोगों को कॉल या मैसेज करते हो। कुछ लोग गर्मजोशी से जवाब देते हैं तो कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो आपको नहीं पहचान पाते और आपको भाव नहीं देते। दुनिया में हर तरह के लोग हैं। मैं फिर से शुक्रगुजार हूं कि मुझे कम से कम काम मिल रहा है।

भूमिका आगे लिखती हैं, 'ये शहर हमें हमारे सपने देता है। नाम देता है। कभी-कभी गुमनाम भी करता है। लाखों की आबादी में तन्हा भी करता है। अगर कोई और बात थी तो मैं चाहती हूं कि लोगों तक पहुंचे। सच सामने आए। सुशांत सिंह राजपूत, आप जहां कहीं भी हों, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhumika Chawla, who is not able to recover from the grief of Sushant's death, said- '20 days are about to pass, but you keep thinking'

Ira Khan shares pics of her new home July 03, 2020 at 08:13PM

Bollywood actor Aamir Khan’s daughter, Ira Khan is one of the most popular star kids on the block currently.

Here’s how DP is prepping for her next July 03, 2020 at 07:49PM

According to the latest reports, Deepika Padukone has recently started engaging in yoga as part of her preparation for her role for Shakun Batra’s next which also stars Ananya Panday and Siddhant Chaturvedi.