Wednesday, July 8, 2020

फराह खान ने बिना फीस लिए 'दिल बेचारा' फिल्म का टाइटल ट्रेक किया था कोरियोग्राफ, एक ही टेक में सुशांत ने दिया था परफेक्ट शॉट July 08, 2020 at 08:32PM

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा है। उन्होंने जो आखिरी गाना शूट किया था, वह शुक्रवार को जारी किया जा रहा है। फिल्म के टाइटल सॉन्गकी कोरियोग्राफी फराह खान ने की थी। गाने के सेट की तस्वीरें भी दैनिक भास्कर को मिली हैं। बताया गया है कि सिंगल टेक में ही सुशांत ने ओके शॉट दिया था।

इस बारे में बात करते हुए डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर का आखिरी गाना है। इसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया। उन्हें मैं फराह दीदी बुलाता हूं। सिर्फ एक बार कहने पर वह आ गईं। उन्होंने कोरियोग्राफी के लिए मुझसे कोई पैसे भी चार्ज नहीं किए। इसके लिए उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट और डांसर्स के साथ रिहर्सल भी की। यह गाना सिर्फ एक टेक में शूट कर लिया गया। सिर्फ एक शॉट में। सुशांत बहुत अच्छे डांसर थे और बड़ी आसानी से उन्होंने इस काम को अंजाम दिया।

दिल बेचारा का गाना कोरियोग्राफ करती हुईं फराह खान।

फराह खान ने भी सुशांत के बारे में अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा, 'सुशांत कुछ साल पहले एक रियलिटी डांस शो में सेलिब्रिटी जज के तौर पर आए थे। वहां हमारी पहली मुलाकात हुई थी। वह एकमात्र ऐसे सेलिब्रिटी जज थे, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर डांस किया था। लिहाजा जब दिल बेचारा के लिए मुकेश ने मुझसे कोरियोग्राफ करने को कहा तो मैंने तुरंत हां कह दिया। मुझे पता था सुशांत बड़ी आसानी से डांस कर लेंगे।

शॉट देते हुए सुशांत।

यह गाना मेरे दिल के भी काफी करीब है। वह इसलिए कि मैंने पहली बार सुशांत को कोरियोग्राफ किया था। हम दोनों लंबे अरसे से दोस्त थे, लेकिन कभी साथ काम नहीं किया था। बहरहाल, मुकेश को मैंने प्रॉमिस किया था कि जब वह डायरेक्टर बनेंगे तो उनके लिए मैं एक गाना जरूर कोरियोग्राफ करना चाहूंगी। मुकेश के साथ मेरा एक अलग नाता रहा है। वह मुझे दीदी बुलाता रहा है। 5 साल पहले मैंने उसे छोटे भाई की तरह अडॉप्ट किया था। उसकी डायरेक्शन की जर्नी में मुझे तो आना ही था।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ सेल्फी लेती हुईं फराह खान।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farah Khan choreographed the song 'Dil Bechara' without fee, Sushant gave the perfect shot in one take in his last song

पिता जगदीप की पार्थिव देह को लेकर कब्रिस्तान पहुंचे जावेद जाफरी, 1:30- 3:00 बजे के बीच किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक July 08, 2020 at 08:02PM

दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप उर्फ सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी को मुस्तफा बाजार मझगांव स्थित शिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक किया जाएगा। उनके बेटे जावेद पार्थिव देह को लेकर कब्रिस्तान पहुंच चुके हैं।

1:30-3:00 बजे के बीच होंगे सुपुर्द-ए-खाक

रिपोर्ट्स की मानें तो जगदीप को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने का वक्त 1:30- 3:00 के बीच का है। बताया जा रहा है कि परिवार जगदीप के पोते और जावेद के बेटे मीजान जाफरी के आने का इंतजार कर रहा है, जो मुंबई से बाहरअपने फार्महाउस पर थे।

बुधवार को हुआ इंतकाल

बुधवार रात करीब 8:30 बजे मुंबई स्थित घर में जगदीप का इंतकाल हुआ। वे अभिनेता जावेद और नावेद जाफरी के पिता थे। उनकी मुस्कान नाम की एक बेटी भी है। बताया जा रहा कि 81 साल के जगदीप लंबे समय से बीमारियों से परेशान चल रहे थे।

पॉपुलर किरदार 'सूरमा भोपाली' जगदीप की ही खोज था

जगदीप रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' (1975) के किरदार सूरमा भोपाली के नाम से पॉपुलरथे। यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि इस किरदार की खोज का क्रेडिट भी उन्हें ही जाता है।

दरअसल, जब 'शोले' के राइटर सलीम-जावेद कहानी लिख रहे थे, तब जगदीप ने खुद उन्हें भोपाल के एक फॉरेस्ट ऑफिसर के बारे में बताया था, जिसे सूरमा कहा जाता था। जगदीप ने सूरमा की खासियत के बारे में भी सलीम-जावेद के साथ डिस्कशन किया था, जिन्हें फिल्म में शामिल किया गया। यह खुलासा खुद जगदीप ने एक इंटरव्यू में किया था।

जगदीप ने बतौर निर्देशककिरदार 'सूरमा भोपाली' पर 1988 में इसी टाइटल के साथ फिल्म बनाईऔर उन्होंने ही इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को उनके बेटे नवेद ने प्रोड्यूस किया था। अमिताभ बच्चन, रेखा और धर्मेंद्र ने इसमें कैमियो किया था।

मध्य प्रदेश में जन्मे थे जगदीप

29 मार्च, 1939 को जगदीप का जन्म मध्य प्रदेश के दतिया में हुआ था। उन्होंने बचपन में ही बी. आर. चोपड़ा की फिल्म 'अफसाना' से मास्टर मुन्ना के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

लगभग 400 फिल्मों में नजर आए जगदीप ने बिमल रॉय की फिल्म 'दो बीघा जमीन' से कॉमेडी में कदम रखा था। बाद में 'ब्रह्मचारी', 'नागिन', 'आर पार', 'हम पंछी एक डाल के', 'दिल्ली दूर नहीं' और 'अंदाज अपना अपना' जैसी कई फिल्मों में कॉमिक किरदार निभाते देखा गया।

कॉमेडी के साथ-साथ जगदीप ने रामसे ब्रदर्स की 'पुराना मंदिर' और 'सामरी' जैसी हॉरर फिल्मों में भी काम किया। जगदीप ने पांच फिल्मों में लीड रोल भी किया था। इनमें 'बिंदिया', बरखा' और 'भाभी शामिल हैं।

2017 में आई थी आखिरी फिल्म

जगदीप आखिरी बार 2017 में आई फिल्म 'मस्ती नहीं सस्ती' में नजर आए थे। अली अब्बास चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके को-एक्टर प्रेम चोपड़ा, कादर खान, जॉनी लीवर, शक्ति कपूर और रवि किशन थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जावेद जाफरी और उनकी पत्नी जगदीप की पार्थिव देह को लेकर कब्रिस्तान ले जाते हुए। जगदीप जिस सूरमा भोपाली के किरदार से पॉपुलर थे, उसका आइडिया उन्हें ही भोपाल के एक फॉरेस्ट ऑफिसर को देखकर आया था।

Bhumi pens a you note for late actor Jagdeep July 08, 2020 at 08:22PM

The actor Jagdeep’s death is being mourned by several Bollywood stars, including Bhumi Pednekar. The ‘Pati Patni Aur Woh’ actress took to social media to remember Jagdeep on his demise. Sharing a picture of the actor, Bhumi captioned her post, “RIP sir You’ve left behind such beautiful and memorable characters.. Thank you for all the entertainment #jagdeepjaffrey.”

Naya Rivera missing and 'presumed dead' July 08, 2020 at 08:22PM

Actress Naya Rivera, known for her work in several Hollywood films and the hit musical series ‘Glee’ is reportedly 'presumed dead' after her 4-year-old son, Josey was found floating alone on a rented boat in the middle of Lake Piru in California on Wednesday afternoon.