Tuesday, July 21, 2020

दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत पर लगे थे मीटू के आरोप, संजना सांघी ने अब दी सफाई, बोलीं- हम अपना-अपना सच जानते थे July 21, 2020 at 08:37PM

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने फिल्म इंडस्ट्री में कोहराम मचा दिया। उनकी मौत कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई जिसके जवाब अब तक नहीं मिल सके हैं। इसी बीच सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

मेकिंग के दौरान यह फिल्म भी कम विवादों में नहीं रही थी। जब शूटिंग चल रही थी तो कई खबरें सामने आईं कि लीड एक्ट्रेस संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पर मीटू मूवमेंट के तहत बदसलूकी और सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए।

संजना ने बाद में इन खबरों का खंडन करते हुए सुशांत और मुकेश को क्लीनचिट दे दी थी। फिल्म रिलीज के मौके पर उन्होंने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की है और इस मामले पर सफाई भी दी है।

सुशांत के साथ मैं भी परेशान थी-संजना

संजना ने पिंकविला से बातचीत में कहा, सब यह सोचते हैं कि सुशांत ही इस बात से दुखी हुए थे लेकिन मैं भी बराबर परेशान थी। हम अपना-अपनासच जानते थे-सुशांत जानते थे कि वो मेरे लिए क्या मायने रखते थे और मैं जानती थी हमारी बॉन्डिंग कैसी थीऔर यही बात बेहद जरूरी भी थी। हम हर दिन शूटिंग कर रहे थे। जब एक-दो आर्टिकल सामने आए तो हमने इन्हें तवज्जो नहीं दी और इनपर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब हर तरफ यही खबरें चलने लगीं जो कि आधारहीन थी तो मुझे इन्हें लिखने वाले लोगों और इनपर विश्वास करने वालों के लिए कोई रिस्पेक्ट नहीं बचा।

हमारी बॉन्डिंग पर नहीं पड़ा कोई असर-संजना

संजना ने आगे कहा, इन सब बातों का सुशांत और मेरी बॉन्डिंग पर कोई असर नहीं पड़ा। हमारा इंटेंशन बस यही था कि लोगों को सच पर भरोसा कैसे दिलाएं?

सोचिए कैसा लगता होगा जब दो लोग जो एक-दूसरे का इतना सम्मान करते हैं, उन्हें इस तरह की बातों पर सफाई देनी पड़े? हम यही सोचते थे कि सच को साबित कैसे करें? तब सुशांत ने एक तरकीब निकाली और उन्होंने मेरी और उनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करने की परमिशन मुझसे मांगी। मैंने कहा, बिलकुल ऐसा कीजिए, सुशांत बोले-हो सकता है इससे कुछ मदद मिल जाए। पर्सनल जानकारी को इस तरह सबके सामने लाना दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन इसके अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा था।

सुशांत ने हमारी बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर उनपर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों को झुठलाने की कोशिश की लेकिन यह तरकीब भी काम नहीं आई।

संजना ने 2018 में भी दी थी सफाई

इसके बाद संजना ने 2018 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सफाई देते हुए कहा था,मैं यह बात साफ कर देना चाहती हूं कि मेरे साथ बदसलूकी और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। इन सभी आधारहीन खबरों पर अब विराम लगाइए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sanjana Sanghi clarify MeToo allegations against Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन, सुब्रमण्यम स्वामी के वकील ईशकरण ने की नई पहल July 21, 2020 at 08:35PM

सुशांत सिंह मामले में भाजपा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकरसीबीआई जांच की मांग की है और इसके लिए वकील ईशकरण सिंह भंडारी को भी नियुक्त कर लिया है। अब वकील ईशकरण ने सुशांत के फैंस से उनको न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर दिए जलाने की अपील की है।

इस बात की जानकारी देते हुए ईशकरण ने ट्विटर पर लिखा, 'ये निर्णय लिया गया है कि आज मेरे यूट्यूब लाइव के दौरान सुशांत को न्याय दिलाने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और मोमबत्ती जलाएंगे। #Candle4SSR हैशटैग का इस्तेमाल करें, रात 8 बजे 22 जुलाई। इसके साथ ईशकरण ने लोगों से उन्हें तस्वीरों में टैग करने की अपील की है जिससे वो खुद इन्हें रीट्वीट कर सकें'।

कमिश्नर को लिखा था घर सील करवाने के लिए खत

सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद ईशकरण ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को खत लिखा था। इसमें वकील ने उनके घर और वहां से मिले सामान को अच्छी तरह सील करने की मांग की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत का घर सील नहीं किया गया है और पुलिस द्वारा भी इसकी घोषणा नहीं की गई थी।

##

सेलेब्स के नाम दुबई के डॉन से जुड़े हैंः सुब्रमण्यम

भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी मेंलिखा था कि, 'मेरे वकील ईशकरण भंडारी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कुछ रिसर्च की है।मैंने मुंबई के अपने सूत्रों से सुना है कि इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े नाम दुबई के डॉन से जुडे़ हुए हैं। इसे पुलिस जांच के जरिए कवर-अप करना चाहते हैं ताकि इसे अपनी मर्जी से की गई खुदकुशी साबित किया जा सके। महाराष्ट्र सरकार के पास ऐसे कई बड़े लोगों का दबाव है, जिससे यह साबित हो जाएगा कि मिस्टर राजपूत ने खुदकुशी की है'।

##

सोशल मीडिया में हर दिन फैंस सुशांत को न्याय दिलाने के लिए नए-नए हैशटैग ट्रेंड करवा रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कुछ बड़ी हस्तियां रिया चक्रवर्ती, रूपा गांगुली, सुब्रमण्यम स्वामी और शेखर सुमन भीमामले में सीबीआई जांच करवाने के पक्ष में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput fans will do peaceful protest to get justice and cbi inquiry, Subramanian Swamy's lawyer Ishakaran takes a new initiative

SSR's lookalike's Insta handle hacked July 21, 2020 at 07:44PM

Sushant Singh Rajput's lookalike Sachin Tiwari’s official Instagram handle has been hacked. He has taken to his new account and informed his fans about the same.

‘Hungama 2’ shooting to wrap up by Sept July 21, 2020 at 07:49PM

Priyadarshan revealed that the child artists are aged between 8 to 11 and in the past four months of lockdown, they have grown. To maintain the continuity in the film, he wants to finish shooting by September.