Tuesday, August 25, 2020

Disha comments on Tiger's childhood picture August 25, 2020 at 05:23PM

Ayesha Shroff recently treated her fans with yet another throwback picture with Tiger and Krishna clinging on to her and it is sure to ward off your mid-week blues.

कोई चलाता है सिक्युरिटी कंपनी तो किसी ने पति के साथ मिलकर खोल रखा है गोवा में योग स्टूडियो August 25, 2020 at 05:30PM

आजकल जमाना मल्टीटास्किंग का है इसलिए कोई एक प्रोफेशन तक ही सीमित नहीं रहना चाहता। ऐसा ही कुछ हमारे टीवी स्टार्स के साथ भी है। टीवी शो में नजर आने वाले यह सेलेब्स साइड-बिजनेस भी करते हैं। नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही पॉपुलर टीवी स्टार्स पर जो आंत्रप्रेनर भी हैं।

1) रोनित रॉय

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'कयामत', 'बंदिनी', 'अदालत' और '24 सीजन 2' जैसी सीरियल्स और 'खतरों के खिलाड़ी', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'बॉस', '2 स्टेट्स', 'अगली','गुड्डू रंगीला', 'डोंगरी का राजा', 'काबिल' और 'सरकार 3' जैसी फिल्मों में काम कर चुके रोनित सिक्युरिटी कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी का नाम- Ace सिक्युरिटी एंड प्रोटेक्शन एजेंसी है। यह अमिताभ, सलमान, शाहरुख, आमिर समेत कई सेलेब्स को सिक्युरिटी मुहैया करा चुकी है।

2) आशका गोराडिया

पॉपुलर शो 'नागिन' में अहम किरदार निभा चुकीं आशका अब टीवी छोड़ पूरी तरह से बिजनेस वुमन बन चुकी हैं। उनकी खुद की ब्यूटी प्रोडक्ट्स की रेंज है जिसका नाम रेनी कॉस्मेटिक्स हैं। इसके अलावा आशका गोवा में पति ब्रेंट के साथ मिलकर योग स्टूडियो चलाती है जिसका नाम पीस ऑफ ब्लू योग है।

3) संजीदा शेख

'क्या होगा नम्मो का', 'एक हसीना थी', 'इश्क द रंग सफेद जैसी शोज में नजर आ चुकीं संजीदा का मुंबई में ब्यूटी सैलून है जिसका नाम संजीदा ब्यूटी पार्लर है।

4) करण कुंद्रा

एक्टर कपूर के टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' से टीवी पर डेब्यू करने वाले करण एक्टर होने के अलावा अच्छे होस्ट हैं। साथ ही वह कई रियलटी शो पर भी नजर आ चुके हैं। करण के बिजनेस की बात करें तो वह जालंधर में इंटरनेशनल कॉल सेंटर भी चलाते हैं। इसके अलावा करण पिता के सक्सेसफुल इन्फ्रास्ट्रक्चर के बिजनेस को भी मैनेज करते हैं। वह खुद का प्रोडक्शन हाउस भी खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं।

5) अर्जुन बिजलानी

'नागिन', 'मिले जब हम तुम' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके अर्जुन का मुंबई में फेमस शराब का स्टोर है। इसके अलावा उन्होंने बॉक्स क्रिकेट लीग की टीम मुंबई टाइगर्स में भी पैसा लगाया हुआ है।

6) रक्षंदा खान

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में निगेटिव किरदार निभा चुकीं रक्षंदा सेलिब्रिटी लॉकर नाम की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं।

7) मोहित मलिक

'कुल्फी कुमार बाजेवाला' टीवी शो में मुख्य भूमिका निभा चुके मोहित को खाने का बहुत शौक है। यही वजह है कि वह मुंबई में दो फेमस रेस्त्रां के मालिक हैं।

8) रुपाली गांगुली

'साराभाई वर्सेज साराभाई' की मोनिशा यानी रुपाली अपनी एडवर्टाइजिंग एजेंसी चलाती हैं। यह एजेंसी उनके पिता अनिल गांगुली की देख-रेख में एड फिल्म्स बनाती है।

9) आमिर अली

टीवी शो 'कहानी घर-घर की' (2005) से लाइमलाइट बटोरने वाले टीवी एक्टर आमिर अली ने मुंबई में रेस्त्रां ओपन किया है। उनके इस रेस्त्रां का नाम ‘बसंती’ है। उन्होंने अपना रेस्त्रां फिल्म 'शोले' की थीम पर बनाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9 Indian Celebs Who Own Very Successful Businesses

Unmissable pics of Sanjay Dutt and Trishala August 25, 2020 at 04:30PM

ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद जांच में शामिल हुई एनसीबी, जल्द रिया से पूछताछ संभव; आज भी सुशांत के करीबियों से पूछताछ रहेगी जारी August 25, 2020 at 04:47PM

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज सीबीआई जांच का छठां दिन है। रिया चक्रवर्ती और सुशांत के बीच ड्रग्स को लेकर हुई चैट रिकॉर्ड के सामने आने के बाद पांचवीं जांच एजेंसी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) भी इस जांच में शामिल हो गई है। एनसीबी के डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने जल्द इस मामले में जांच शुरू करने की बात कही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि अगले एक दो दिन में एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। इस बीच बुधवार को रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने ड्रग्स की थ्योरी को खारिज करते हुए कहा कि रिया इस मामले में किसी भी जांच से गुजरने को तैयार हैं। उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के वॉट्सऐप से डिलीट की गई चैट सीबीआई के साथ-साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को भी सौंपी है। इस चैट रिकॉर्ड को रिया के मोबाइल फोन से रिकवर किया गया है। इसे 10 अगस्त को ईडी ने जब्त किया था। ईडी ने जो चैट दी है उसमें रिया चक्रवर्ती कथित तौर पर ड्रग्स को लाकर बात करती हुई नजर आ रही हैं।

डिलीट चैट में इन बातों का जिक्र

  • रिया की डिलीट की गई चैट ईडी ने रिट्रीव की है। जिसमें हार्ड ड्रग एमडीएम का जिक्र है। यह पार्टी ड्रग है जो मुंबई में आसानी से मिलता है, खास तौर पर बी टाउन की पार्टीज और रेव पार्टीज में भी।
  • एक चैट में मिरांडा ने रिया से कहा- हैलो रिया, सारा स्टफ लगभग खत्म हो गया है।
  • एक और चैट में जया साहा ने रिया से यह कहा था- पानी, चाय या कॉफी में चार ड्रॉप्स डालकर उसे (संभवत: सुशांत को) देना है। फिर 40 मिनट लगेगा।


ड्रग्स कनेक्शन पर सुशांत की बहन ने यह कहा
रिया के ड्रग्स कनेक्शन पर बुधवार को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर लिखा है कि ये अपराध है। सीबीआई को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। हालांकि, रिया के वकील का दावा है कि रिया ने कभी भी नशा नहीं किया।

सिद्धार्थ पिठानी से रात डेढ़ बजे तक हुई पूछताछ

मंगलवार को सीबीआई टीम ने सुशांत की लाइफ से जुड़े 6 लोगों से पूछताछ की है। इनमें उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और केशव बचनेर, हाउसकीपिंग स्टाफ सेमुअल मिरांडा, पूर्व अकाउन्टेंट रजत मेवाती और सीए संदीप श्रीधर शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा रात डेढ़ बजे तक सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई की टीम ने सवाल जवाब किया है। आज फिर इनमें से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। सुशांत के सीए श्रीधर से 10 घंटे तक पूछताछ हुई है। केशव पहली बार इस पूछताछ का हिस्सा बना। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की 5 दिनों की अब तक हुई जांच में सिद्धार्थ पिठानी सबसे बड़ा संदिग्ध है। सीबीआई सिद्धार्थ पिठानी से 3 बार पूछताछ कर चुकी है।

रिया को अभी तक नहीं भेजा सीबीआई ने पूछताछ के लिए समन

सीबीआई टीम ने इसके अलावा अभिनेता का पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टर्स से भी बात की है। माना जा रहा है उनके पोस्टमार्टम से जुड़े तीन अन्य डॉक्टर्स से भी आज पूछताछ संभव है। इसके अलावा आज रिया और उसेक परिवार को समन भेजा जा सकता है। रिया के वकील सतीष मानशिंदे ने स्पष्ट किया है कि सीबीआई टीम ने अभी तक कोई भी समन रिया या उनके परिवार को नहीं भेजा है।

संदीप सिंह को समन भेजेगा ईडी
सुशांत सिंह राजपूत केस में उनके कथित दोस्त संदीप सिंह से जल्द पूछताछ होगी। ईडी संदीप सिंह को जल्द समन भेजेगा। सुशांत की मौत के बाद संदीप सिंह अचानक पिक्चर में आए थे और घर से लेकर पोस्टमार्टम हाउस में देखे गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम पिछले 6 दिनों से रुकी हुई है और यही सुशांत के केस से जुड़े लोगों को बुलाकार पूछताछ कर रही है।