Sunday, October 4, 2020

मिष्टी मुखर्जी की मौत के बाद लोगों ने दे दी मिष्टी चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि, एक्ट्रेस बोलीं- मैं अभी जिंदा हूं दोस्तों मुझे बहुत आगे तक जाना है October 04, 2020 at 08:43PM

हिंदी और बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का निधन हाल ही में किडनी फेल होने की वजह से हो गया था। लेकिन नाम में गफलत होने की वजह से सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी जगह मिष्टी चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि दे दी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए खुद को जिंदा बताया है, साथ ही कहा है कि मैं पूरी तरह से तंदुरुस्त हूं।

मिष्टी चक्रवर्ती ने रविवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मेरी मौत हो गई। लेकिन ईश्वर की कृपा से मैं चुस्त-दुरुस्त हूं और अभी मुझे बहुत आगे तक जाना है दोस्तों.... #झूठीखबर।' अपनी इस पोस्ट के साथ उन्होंने फेक न्यूज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें मिष्टी मुखर्जी डेथ सर्च करने पर उनकी मौत के बारे में बताया जा रहा था।

सुभाष घई की फिल्म 'कांची' से किया था डेब्यू

मिष्टी चक्रवर्ती ने साल 2014 में डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'कांची' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'ग्रेट ग्रांड मस्ती' (2016), 'बेगमजान' (2017) और 'मणिकर्णिका' (2019) जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

शुक्रवार की रात हुआ मिष्टी मुखर्जी का निधन

इससे पहले हिंदी और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकीं मिष्टी मुखर्जी की मौत 2 अक्टूबर की रात दोनों किडनियां फेल होने की वजह से हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कीटो डाइट लेने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वे सिर्फ 27 साल की थीं। निधन के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

मिष्टी मुखर्जी जिनका निधन 2 अक्टूबर को हुआ।

कीटो डाइट लेने से बिगड़ी थी तबियत

इस बारे में उनके प्रतिनिधि ने अपने बयान में कहा, 'अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी जिन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, वे अब हमारे बीच नहीं रहीं। कीटो डाइट की वजह से बेंगलुरू में उनकी किडनी फेल हो गई और शुक्रवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस ने बहुत दर्द का सामना किया। ऐसी दुखद क्षति जिसकी पूर्ति संभव नहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। वे अपने पीछे माता-पिता और भाई छोड़ गई हैं।'

जूही चावला की फिल्म में आई थीं नजर

मिष्टी ने साल 2012 में फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे साल 2013 में आई फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' के एक गाने में रजनीश दुग्गल के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में जूही चावला लीड रोल में थीं। जबकि ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ का स्पेशल अपीयरेंस था। इसके अलावा मिष्टी कुछ आइटम नंबर्स में भी नजर आई थीं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mishti Chakraborty calrifies on being mistaken for late actress Mishti Mukherjee says I am hale and hearty and have a long way to go guys.....

रिपोर्ट्स में दावा- 24 अक्टूबर को राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह से शादी करेंगी नेहा, कुछ महीने पहले ही हुई दोनों की मुलाकात October 04, 2020 at 08:14PM

सिंगर नेहा कक्कड़ शादी करने जा रही हैं! रिपोर्ट्स की मानें तो 24 अक्टूबर को वे और रोहन प्रीत सिंह के साथ दिल्ली में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कहा यहां तक जा रहा है कि इस शादी के इन्विटेशन भेजे जा चुके हैं। नेहा और रोहन प्रीत की वेडिंग सेरेमनी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स, चुनिंदा रिश्तेदार और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे।

कुछ महीने पहले ही हुई दोनों की मुलाकात

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, दोनों को डेट करते हुए लंबा समय नहीं हुआ है। उनकी ,पहली मुलाकात भी कुछ महीने पहले नेहा कक्कड़ के सॉन्ग 'आजा चल व्याह करवाएं, लॉकडाउन विच कत्त होने खर्चे' के सेट पर हुई थी।

रोहन प्रीत के मैनेजर ने क्या कहा

एक पब्लिकेशन से बातचीत में रोहन प्रीत के मैनेजर ने कहा, "जी हां, हमने भी ऐसी बातें सुनी हैं। लेकिन दोनों ने साथ में एक सिंगल किया है। इसलिए उनका नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। रोहन प्रीत का शादी का कोई प्लान नहीं है।" हालांकि, सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में उनकी और नेहा की शादी का दावा लगातार किया जा रहा है।

रियलिटी शोज में नजर आए हैं रोहन प्रीत

रोहन प्रीत सिंह 2019 में 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें वेडिंग रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। यह शो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल को केंद्र में रखकर बनाया गया था।

पहले आदित्य नारायण के साथ जुड़ा था नाम

पिछले साल सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ नेहा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। शो की स्ट्रेटजी के तहत दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ाई गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neha Kakkar To Tie The Knot With Rohanpreet Singh On Oct 24, Claims Reports

Shiv Sena leader Sanjay Raut on AIIMS report October 04, 2020 at 07:49PM

Shiv Sena leader Sanjay Raut has reacted to the All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Forensic Medical Board report, as they ruled out murder in Sushant Singh Rajput case. “Since the very beginning, in this case, there has been a conspiracy to malign Maharashtra govt & Mumbai Police. If now CBI inquiry is also not being trusted, then we're speechless. It is as per the reports of Dr Sudhir Gupta, who is the head of AIIMS Forensic Medical Board in Sushant Singh Rajput death case. He doesn't have any political connection or any links with Shiv Sena,” stated the politician.

Swara calls for release of Rhea Chakraborty October 04, 2020 at 07:15PM

In a tweet supporting Leader of the Congress in Lok Sabha, Adhir Chowdhury’s calls for Rhea’s release, Swara wrote, “Well done sir!” and used the hashtag “Release Rhea Chakraborty.”