Sunday, October 11, 2020

नहीं रहे राजन-नागेन्द्र जोड़ी फेम राजन, 87 साल के म्यूजिक कंपोजर दो दिन पहले तक ऑनलाइन क्लास ले रहे थे October 11, 2020 at 07:43PM

कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर राजन-नागेन्द्र जोड़ी फेम राजन का निधन हो गया है। 87 साल के राजन ने रविवार शाम बेंगलुरु स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। करीब 20 साल पहले राजन ने अपने छोटे भाई नागेन्द्र को खो दिया था। रिपोर्ट्स की मानें राजन-नागेन्द्र हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ियों शंकर-जयकिशन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और कल्याणजी-आनंदजी के वर्ग के म्यूजिक कंपोजर थे। उन्हें कन्नड़ फिल्मों के कल्याणजी-आनंदजी कहा जाता था।

दो दिन पहले तक म्यूजिक क्लास ले रहे थे

एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में राजन के बेटे आर अनंत कुमार ने बताया, "वे एक दम हेल्दी थे और ऑनलाइन म्यूजिक क्लास ले रहे थे। पिछले दो दिन से उन्हें अपच हो रही थी। रविवार रात 11 बजे घर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।"

करीब 375 फिल्मों में संगीत दिया था

राजन-नागेन्द्र की जोड़ी ने अपने 5 दशक लंबे करियर में करीब 375 फिल्मों में संगीत दिया था। इनमें से लगभग 200 कन्नड़ की फिल्में हैं। जबकि बाकी तमिल, तेलुगु, मलयालम, तुलु, हिंदी और सिंहला भाषा की फिल्में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके नाम म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे लंबे समय तक एक्टिव रहने वाली कंपोजर जोड़ी का रिकॉर्ड है।

2000 में नागेन्द्र का निधन हुआ था

राजन के छोटे भाई नागेन्द्र का निधन 4 नवंबर 2000 को बेंगलुरु में हुआ था। वे हर्निया का इलाज करा रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं हुईं और वे सर्वाइव नहीं कर सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजन (1933-2020) और नागेन्द्र (1935-2000) का जन्म मैसूर के की एक मिडिल क्लास म्यूजिकल फैमिली में हुआ था। उनके पिता हारमोनियम और बांसुरी वादक थे, जो साइलेंट मूवीज में बैकग्राउंड म्यूजिक दिया करते थे।

Celebs obsessed with K-Pop sensation BTS October 11, 2020 at 04:30PM

Day of the Girl Child: PC shares a post October 11, 2020 at 05:40PM

As people around the world marked International Day of the Girl Child on Sunday, Priyanka Chopra took to her social media handle to pen a special note.

Is Sagarika Ghatge pregnant? October 11, 2020 at 05:15PM

Zaheer Khan recently celebrated his birthday and wife Sagarika Ghatge had shared a loved-up post for the ace cricketer. Turns out more happiness has been bowled their way as it is being reported that the couple is expecting their first baby. According to Mumbai Mirror, Sagarika Ghatge is pregnant and expecting her first baby with husband Zaheer Khan, they had tied the knot in 2017. Friends of Zaheer and Sagarika have confirmed to Mirror that the happy couple is all set to turn parents.