Tuesday, November 10, 2020

आज होगी हल्दी और संगीत की रस्म, वही कल अक्षत और रितू की होगी शादी November 10, 2020 at 08:50PM

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के भाई अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग लेकसिटी उदयपुर में होने जा रही है। 2 दिन तक चलने वाले इस शादी समारोह की शुरुआत बुधवार दोपहर हल्दी और श्याम संगीत की रस्म से शुरू होगी। वहीं गुरुवार को सुबह 9:15 पर अक्षत रनौत और रितु सागवान सात फेरों के बंधन में बंधेगे। वहीं शाम को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें दोनों परिवार के चुनिंदा लोग मौजूद रहेंगे।

अक्षत के साथ सेल्फी में कंगना और परिजन

राजस्थानी व्यंजनों का कंगना ने उठाया लुफ्त

कंगना भाई अक्षत की शादी के सिलसिले में उदयपुर के द लीला पैलेस में ठहरी है। कंगना रनौत ने बीती रात शीश महल रेस्टोरेंट में राजस्थानी व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इस दौरान कंगना रनौत के साथ उनकी बहन रंगोली भाई अक्षत मां आशा और परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे।


कंगना ने परिजनों के साथ शीश महल में किया डिनर

राजस्थानी थीम पर होगी अक्षत की शादी

अक्षत रनौत और रितु सागवान की डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर में होने जा रही है। डेस्टिनेशन वेडिंग में राजस्थानी थीम से होटल को सजाया जाएगा। इस दौरान राजस्थानी लोक कलाकारों के साथ कठपुतली शो का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विदेशी फूलों से विशेष सजावट की जाएगी जिनकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए से अधिक है।


अक्षत रितू की शादी की तैयारियां


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Today will be the ceremony of turmeric and music, the same will be the wedding of Akshat and Ritu tomorrow

मां बनने के बाद सपना चौधरी ने पहली बार दिखाया ग्लैमरस अवतार, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज November 10, 2020 at 08:50PM

हरियाणवी सिंगर और ‘बिग बॉस 11’ की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी मां बनने के बाद वापस एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने अपना पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट घटा लिया है और वापस शेप में आ गई हैं। सपना ने प्रेग्नेंसी के बाद एक फोटोशूट भी करवाया है जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

सपना फोटोशूट में वाइट पेंटसूट में पोज देती दिख रही हैं। उन्होंने अपने लिप्स पर बोल्ड मैटलिक ब्लू लिपस्टिक और आंखों पर वाइट आईलाइनर लगाया है। अपने यूनिक लुक को सपना ने दो हेयर बन से कंप्लीट किया है। सपना ने अपने इस लुक के लिए अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अपनी टीम को टैग करते हुए लिखा, ''क्रिएटिव कॉन्सेप्ट और स्टाइलिंग के लिए शुक्रिया।''

सपना ने की थी गुपचुप शादी

इससे पहले सपना ने पति वीर साहू के साथ करवाचौथ मनाते हुए फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जो कि वायरल हो गई थीं। इसी साल अक्टूबर में वीर साहू ने फेसबुक पर खुलासा किया था कि उनकी शादी सपना से हो गई है और सपना एक बेटे की मां भी बन गई हैं। जनवरी 2020 में दोनों ने गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी की थी। उन्होंने कहा था, 'परिवार में मौत होने की वजह से वे प्रशंसकों के साथ खुशियां साझा नहीं कर पाए थे।'

इसके साथ ही गर्भवती होने की खबरों पर सपना को ट्रोल करने वालों पर भड़कते हुए उन्होंने कहा था कि किसी के निजी जीवन में लोगों का हस्तक्षेप बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हमने अपनी इच्छा से शादी की है, लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।'

बिग बॉस 11 का हिस्सा रही थीं सपना

बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद सपना चौधरी देशभर में काफी फेमस हो गईं। लॉकडाउन के दौरान भी वो अपने इंस्टाग्राम वीडियोज से अपने फैंस का मनोरंजन कर रही थीं। उधर वीर कई हरियाणवी फिल्मों व गानों में काम कर चुके हैं।

सपना के कई वीडियोज ने मचाई धूम

सपना के कई डांस वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा चुके हैं। जिनमें 'तेरी अंखियां का यो काजल', 'सॉलिड बॉडी', 'छोरी भैंस बड़ी बिंदास' उनके सबसे पॉपुलर गानों में से हैं। सपना ने फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में एक स्पेशल डांस नंबर 'हट जा ताऊ' पर परफॉर्म करते हुए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे अभय देओल स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' के 'लव बाइट' और 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' गाने में नजर आई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
new mom Sapna Choudhary's first glamorous photoshoot after pregnancy

सुशांत की बहन बच्चों को पढ़ा रहीं भगवद गीता, बोलीं- दिल को झकझोरने वाले दर्द से निपटने का यही तरीका November 10, 2020 at 08:19PM

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने बच्चों फ्रेयजा और निर्वाण को भगवद गीता पढ़ा रही हैं। उनकी मानें तो दिल को झकझोर देने वाले दर्द और निराशा से आध्यात्मिकता के जरिए ही निपटा जा सकता है। यूएस में रह रहीं श्वेता ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा है- फ्रेयजा और निर्वाण को भगवद गीता सिखा रही हूं और हमारी दिनचर्या में इसकी शिक्षा का अभ्यास करा रही हूं। दिल को झकझोर देने वाले दर्द, गहरी बेचैनी और निराशा को आध्यात्मिकता के जरिए ही नियंत्रित किया जा सकता है।

जब आप ईश्वर से जुड़ते हैं तो आपके पास सभी तरह की बाहरी और अंदरूनी मुश्किलों से लड़ने के लिए अटूट ऊर्जा और शक्ति आ जाती है। ईश्वर हम आपको बहुत प्यार करते हैं। हमेशा हमारे साथ रहना और सही रास्ता दिखाना। अच्छाई हमेशा बुराई पर हावी रहती है।

श्वेता की पोस्ट के कमेंट में सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने दिल की इमोजी शेयर की है। वहीं, सुशांत के फैन्स ने श्वेता को तसल्ली दी है कि वे तब तक लड़ते रहेंगे, जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।

एक फैन ने लिखा है, "हम तब तक रुकने वाले नहीं, जब तक कि सुशांत को न्याय नहीं मिल जाता। वॉरियर्स अपनी आवाज उठाते रहें। सुशांत को न्याय मिलना ही चाहिए। लव यू सुशांत सर, हमेशा आपकी याद आती है।"

14 जून को सुशांत की मौत हुई थी

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत मिले थे। सुशांत की बहनों और बाकी फैमिली मेंबर्स ने मामले में फाउल प्ले होने की आशंका जताई थी। मुंबई और पटना पुलिस से होते हुए मामले की जांच सीबीआई तक पहुंच गई है।

इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय भी क्रमशः ड्रग्स और मनी लॉन्डरिंग के एंगल से जांच कर रही हैं। दिल्ली एम्स की टीम ने सुशांत की मौत को आत्महत्या बताया है। जबकि मामले में अभी सीबीआई की रिपोर्ट आनी बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput’s sister Shweta teaching her kids Bhagavad Gita, reveals reason behind it

Exclusive! Bobby Deol on 'Ashram 2' November 10, 2020 at 07:30PM

How does one take a successful OTT show ahead ? Well the answer is simple - you make a follow up to it. MX Players Aashram was a huge success for its lead actor Bobby Deol. The makers have now brought out the follow up to it titled Aashram 2 - The dark side. In a candid chat with ETimes, Bobby spoke about the challenges of living up to the expectation of the show and also how he’s enjoying the OTT space as much as he loves watching himself on the big screen. Here are excerpts from our conversation.