Saturday, December 26, 2020

'विक्रम वेधा' में आमिर खान की जगह अब ऋतिक रोशन की एंट्री, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'नाइट मैनेजर' से डेब्यू भी करेंगे December 26, 2020 at 09:23PM

तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में अब ऋतिक रोशन की एंट्री हो गई है। खबरों के मुताबिक, पहले इस फिल्म के लिए आमिर खान को ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद मेकर्स ने अब आमिर की जगह ऋतिक को इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है। ऋतिक के अलावा इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन से पिछले 1-2 महीने से बात चल रही थी। लेकिन, अब फाइनली ऋतिक ने फिल्म में काम करने के लिए हां कर दिया है। खबरों के मुताबिक, ऋतिक को यह फिल्म आमिर खान से बातचीत होने से पहले ही ऑफर की गई थी, लेकिन तब बात नहीं बन सकी थी।

गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे ऋतिक
बता दें कि, 2007 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' में आर माधवन और विजय सेतुपति लीड रोल में थे। इस फिल्म में माधवन ने एक पुलिस ऑफिसर और सेतुपति ने गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। अब इसके हिंदी रीमेक में सैफ पुलिस ऑफिसर, जबकि ऋतिक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन भी पुष्कर और गायत्री ही करेंगे, जिन्होंने ऑरिजनल तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' बनाई थी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे ऋतिक
'विक्रम वेधा' शुरू करने से पहले ऋतिक अपनी वेब सीरीज 'नाइट मैनेजर' की शूटिंग पूरी करेंगे। यह वेब सीरीज हॉलीवुड की पॉपुलर टीवी सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का हिंदी एडॉप्टेशन है। इस वेब सीरीज से ऋतिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वे अगले साल मार्च में इस पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि इस वेब सीरीज की अभी तक रिलीज डेट तय नहीं की गई है। इन दो प्रोजेक्ट्स के अलावा ऋतिक अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'कृष-4' और सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर्स' और 'वॉर 2' पर भी काम करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hrithik Roshan's entry in place of Aamir Khan in 'Vikram Vedha', he will also debut on OTT platform with web series 'Night Manager'

Rajinikanth's health update! 'progressing well' December 26, 2020 at 08:30PM

Megastar Rajinikanth, who was admitted to Apollo hospital due to fluctuating blood pressure, is known to be "progressing well" and is under "better control", according to the hospital's official statement on Saturday.

Celebs who made their comeback in 2020 December 26, 2020 at 08:30PM

#YearEnder2020: Celebs who made their comeback in 2020

When Neena thought Masaba had ‘died’ December 26, 2020 at 08:42PM

It seems celebrity fashion designer Masaba Gupta is a complete morning person. At least her latest Instagram post makes us so sure about it!