Sunday, March 8, 2020

वामा के मजबूत कंधों पर ही टिका है बॉलीवुड, इंटरनेशनल वुमंस डे पर इंडस्ट्री में महिलाओं का अब तक का सफर March 07, 2020 at 08:44PM

बाॅलीवुड डेस्क.भारतीय सिनेमा महिलाओं के योगदान के बिना कुछ भी नहीं। फिल्मों में महिलाओं की एंट्री से लेकर मौजूदा दौर तक उनकी मौजूदगी का अहसास कई फिल्में करवाती रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास फैक्ट्स जो उनकी मजबूत उपस्थिति का प्रमाण हैं।
फिल्म में मेल एक्टर से ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस : माधुरी दीक्षित हम आपके हैं कौन के लिए उन्हें 3 करोड़ फीस मिली थी जो सलमान खान से भी ज्यादा थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
international Women's Day| Bollywood rests on women's strong shoulders some interesting facts

मलाइका अरोरा ने इंस्टाग्राम पर दी बधाई, कहा- खुश महिलाएं वो हैं जो खुद से प्यार करती हैं March 07, 2020 at 10:13PM

बॉलीवुड डेस्क. डांसिंग क्वीन मलाइका अरोरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए महिला दिवस की बधाई दी है। मलाइका ने इंस्टा पोस्ट में लिखा महिलाएं खुश हैं क्योंकि उन्होंन रानी बनना स्वीकार किया है। महिलाओं ने जाना है कि खुश रहना उनकी पसंद के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। एक्ट्रेस और डांसर मलाइका को उनके बिंदास अंदाज के कारण ही जाना जाता है।

पीड़ितों की तरह दिखना बंद करे औरत
एक्ट्रेस ने लिखा, खुश महिलाएं वो नहीं होती जो शादीशुदा या अकेली होती हैं, वो नहीं होती जिनका करियर स्थाई है या अच्छी आय है। खुश महिलाएं वो हैं जिन्होंने खुद को पूरी तरह प्यार करती हैं, खुश महिलाएं वो हैं जिन्होंने अपना अतीत छोड़ा और अपने आत्मसम्मान के लिए काम किया।

खुश रहने वाली महिलाओं ने पीड़तों की तरह रहना, आत्मग्लानि करना पीछे छोड़ दिया, वो जान गईं कि खुश रहना उनकी चॉइस और रिस्पॉन्सिबिलिटी है। उन महिलाओं ने खुद की पहचान वर्तमान से बनाई, न कि अतीत से। वो खुश हैं क्योंकि उन्हें किसी के वेलिडेशन की जरूरत नहीं है। वो खुश हैं क्योंकि उन्होंने रानी बनना चुना। महिला दिवस की आज और हमेशा शुभकामनाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Malaika Arora congratulated on Instagram, said - Happy women are those who love themselves

Taapsee starrer ‘Thappad’ collects Rs 1.65 March 07, 2020 at 09:20PM

Taapsee Pannu starrer ‘Thappad’ hit the screens last week and opened to positive reviews. However the same cannot be said about its box office collection. According to the latest report on Boxofficeindia.com, the film registered a massive growth of 85% growth on its second Saturday and raked in around Rs 1.65 crore nett. With this ‘Thappad’ stands at a total collection of Rs 23.50 crore nett in nine days. The second Friday recorded massive drop of 67%, decreasing the film’s chances to ensure a good final figure at the box office. Had this decrease been of 50% then maybe ‘Thappad’ could have raked in Rs 35 crore nett.

जब मैं अपने दम पर ऑडियंस जोड़ने के लायक बन जाऊंगी तो मुझे भी मेल एक्टर्स जितनी फीस मिलेगी: भूमि पेडनेकर March 07, 2020 at 09:39PM

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर मानती हैं कि पुरुष भी लगातार औरतों और मर्दों के बीच की खाई को पाटने का काम कर रहे हैं। भूमि ने कहा कि, वो इंतजार कर रहीं हैं उस दिन का जब एक्ट्रेस को भी एक्टर्स के बराबर फीस मिलेगी। भूमि ‘दम लगा के हइशा’, ‘सांड की आंख’, ‘टॉयलेट’ जैसी महिलाओं के प्रति मजबूत संदेश देने वाली फिल्में कर चुकी हैं।

भूमि समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे सकारात्मक बदलाव को महसूस करती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातीचत में एक्ट्रेस बाताती हैं कि, हालात अब बेहतर हो रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी नहीं है। केवल फिल्मों की बात नहीं है दुनिया में ताकतवरों स्थानों पर महिलाओं की मौजूदगी नहीं है।

उन्होंने कहा कि, यह खाई बेहद बड़ी है। लेकिन धीमे ही सही खत्म हो रही है। एक्ट्रेस बताती हैं कि, जिस तरह के लोगों के साथ मैं काम करती हूं, उनमें पुरुष भी औरतों और मर्दों के बीच की खाई को पाटने का काम कर रहे हैं।

इंतजार है उस दिन का जब दोनों जेंडर्स को बराबर पैसा मिलेगा
इंडस्ट्री में एक्टर्स और एक्ट्रैस को अलग-अलग पैसा मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि, यह सब बकवास है। यह एक बिजनेस है। कल को जब मैं इस स्थिती में आउंगी कि खुद ही ऑडियंस को आकर्षित कर सकूं, तो मुझे भी पुरुषों के बराबर ही फीस मिलेगी। एक्ट्रेस ने कहा कि, मैं उस दिन का इंतजार कर रहीं हूं जब पुरुषों और महिलाओं को बराबर फीस मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When I will be able to add audiences on my own, then I too will get the same fee as the male actors: Bhumi Pednekar