Thursday, April 2, 2020

48 साल के सिंगर सुखविंदर सिंह बोले- म्यूजिक इंडस्ट्री में कोई भी मुझे रीमिक्स गानों के लिए अप्रोच नहीं करता April 02, 2020 at 03:26PM

सुखविंदर सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं। अपने 30 साल से ज्यादा के म्यूजिक करियर में उन्होंने सैकड़ों पॉपुलर गाने गाए हैं। हालांकि, उन्हें इस बात का दुख है कि कोई भी उन्हें रीमिक्स के लिए नहीं बुलाता। बल्कि उनसे बेसिक सॉन्ग्स ही गाने को कहते हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपना दर्द बयां किया।

'मौका मिले तो शिद्दत से रीमिक्स करूं'
48 वर्षीय के सुखविंदर कहते हैं, "दुख की बात यह है कि मुझे कोई रीमिक्स गानों के लिए अप्रोच ही नहीं करता । मुझसे आज भी सिर्फ बेसिक गाने गवाए जाते हैं। कोई ये सोचता ही नहीं कि मैं भी अपने उन गानों को शिद्दत से रीमिक्स कर सकता हूं, जो सभी को पसंद आए। अगर मुझे मेरे किसी गाने को रीमिक्स करने का अवसर मिले तो मैं बड़े ही चाव, बड़ी शिद्दत से उसे करूंगा।"

'पुराने गानों को हल्का सा नयापन देता हूं'
सुखविंदर ने आगे कहा, "जब मैं स्टेज शोज करता हूं, तब भी मैं अपने पुराने गानों को हल्का सा नयापन देकर गाता हूं, जो एक तरीके का रीमिक्स ही है। फैंस को यह पसंद भी आता है कि मैं सिर्फ लकीर का फकीर नहीं हूं, बल्कि अपने गानों को अपने तरीके से गाता हूं। आप देखो तो आज के युग में फिल्मों में रीमिक्स भरे पड़े हैं।"

'आज 99 फीसदी रीमिक्स वाहियात'
बकौल सुखविंदर, "इंडस्ट्री में इस वक्त के 99% रीमिक्स गाने वाहियात होते हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों ने उन्हें एक परसेंट भी उनकी सराहना की होगी। मुझे खुद पुराने गानों के ऐसे रीमिक्स पसंद नहीं आते।"

अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर सुखविंदर ने कहा, "मैं इस वक्त रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ' शमशेरा ' का इंतजार कर रहा हूं। इस फिल्म में मिथुन ने म्यूजिक दिया है। मैने इस फिल्म में बहुत ही प्यारे गाने गाए हैं। इसका म्यूजिक बहुत ही नया है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'स्लमडॉग मिलिनेयर' (2009) में सुखविंदर सिंह द्वारा गाए सॉन्ग 'जय हो' को बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

B'day Special! Seerat Kapoor’s alluring photos April 02, 2020 at 03:30PM

Besides stealing the show with her on-screen performances and captivating looks, Seerat Kapoor is one among the few fashionistas in regional cinema. Prior to her acting debut in Run Raja Run, the 27-year-old worked as an assistant choreographer for Ranbir Kapoor’s Rockstar and enjoyed a fruitful stint in modelling.

SRK lauds the Govt's efforts on COVID-19 April 02, 2020 at 05:57AM

Shah Rukh Khan's companies and other initiatives announced to support the efforts of Prime Minister, Shri Narendra Modi Ji and the Government in its COVID-19 fight.

HBD Prabhudeva: Delightful dance performances April 02, 2020 at 02:30PM