Tuesday, January 21, 2020

5 करोड़ की लागत से तैयार हुए 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के 11 गाने, 85 करोड़ कुल बजट January 21, 2020 at 06:41PM

अमित कर्ण, मुंबई.वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे महंगी डांस फिल्म बन सकती है। इसमें 11 डांस नंबर हैं और हरेक पर 40 से 50 लाख का खर्च आया है। इस तरह से कुल 11 गानों पर कुल 5 करोड़ की लागत आई है। ट्रेड गलियारों में इसका कुल बजट 80-85 करोड़ होने की चर्चा है। इसके सभी गानों की कोरियोग्राफी राहुल शेट्टी ने की है। इससे पहले राहुल ने 'रेस 3', 'एबीसीडी ', 'हाउसफुल 4' के गानों पर डांस कोरियोग्राफ किए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Street Dancer 3D News : Street Dancer 3D total budget of 85 crores

No comments:

Post a Comment