Sunday, February 23, 2020

फिर बदली अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट, मुंबई के सिनेमाघरों में 24 घंटे देखी जा सकेगी फिल्म February 23, 2020 at 07:20PM

बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। अब यह फिल्म तीन दिन पहले यानी 24 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। इस बात की घोषणा अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "अपराध का कोई समय नहीं है। आ रही है पुलिस। सूर्यवंशी दुनियाभर में 24 मार्च को रिलीज होगी।" गौरतलब है कि पहले यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन सलमान खान की फिल्म के साथ क्लैश से बचने के लिए इसे दो महीने पहले 27 मार्च पर शिफ्ट कर दिया गया था।

मुंबई के सिनेमाघरों में 24 घंटे दिखाई जाएगी फिल्म

वीडियो में इस बात की घोषणा की गई है कि 24 मार्च से मुंबई के सभी सिनेमाघर 24x7 खुले रहेंगे। ऐसे में 'सूर्यवंशी' पहली फिल्म होगी, जिसे मुंबई के लोग 24 घंटे में कभी भी देख सकेंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनके कॉप जॉनर की नई प्रस्तुति है। 'सिंघम' (फ्रेंचाइजी) में अजय देवगन और 'सिम्बा' में रणवीर सिंह को पुलिस ऑफिसर के रोल में पेश करने के बाद उन्होंने अब अक्षय कुमार पर दांव खेला है। 'सूर्यवंशी' में अक्षय के अलावा अजय और रणवीर भी दिखाई देंगे। कटरीना कैफ इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट नजर आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sooryavanshi: Akshay Kumar Announced New Release Date Of The Movie

No comments:

Post a Comment