Tuesday, February 25, 2020

हार्वे विंस्टीन को खुद की कंपनी ने निकाला, ऑस्कर विजेता को एकेडमी ने बाहर किया; अर्श से फर्श पर आया हॉलीवुड मुगल February 25, 2020 at 04:37PM

हॉलीवुड डेस्क. किसी समय हॉलीवुड पर राज करने वाले हार्वे विंस्टीन आज सलाखों के पीछे हैं। न्यूयॉर्क कोर्ट में उनपर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म और यौन हिंसा के आरोप साबित हुए हैं। 6 हफ्तों तक चली इस मामले की सुनवाई में 12 जजों की बेंच ने यह फैसला सुनाया। उन्हें 11 मार्च को सजा सुनाई जाएगी, लेकिन तब तक 67 वर्षीय विंस्टीन को जेल में ही रहना होगा।

हार्वे हॉलीवुड की दो बड़ी प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों(मिरामैक्स और विंस्टीन कंपनी) के को-फाउंडर हैं। हार्वे ने इन कंपनियों के जरिए ‘द क्राइंग गेम’,‘पल्प फिक्शन’, ‘शेक्सपीयर इन लव’ का निर्माण किया है। उनकी फिल्मों को अब तक 300 से ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन मिल चुके हैं। फिल्मों के अलावा हार्वे राजनीतिक रूप से भी काफी मजबूत हैं। वे बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन जैसे डैमोक्रेटिक पार्टी के कैंडिडेट्स के लिए फंड भी जुटा चुके हैं।

एलिजा मिलानो ने शुरु किया #Metoo ट्रेंड
एक्टिविस्ट तराना बुर्के ने 2006 में #Metoo की शुरुआत की थी। हार्वे के केस में एलिजा मिलानो ने 16 अक्टूबर को #Metoo की शुरुआत की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि, अगर आप यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं हैं तो रिप्लाई में #Metoo लिखें। इसके बाद से ही लाखों महिलाओं ने इस हैशटैग का इस्तेमाल कर अपनी कहनी शेयर की।

ऐसे जमीन पर आया विंस्टीन का करियर
हार्वे का पर आरोप लगने के बाद उन्हें खुद की ही कंपनियों से निकाल दिया गया। पेशे से फैशन डिजाइनर जॉर्जीना चैपमैन भी पति हार्वे से 2017 में अलग हो गईं थीं। ऑस्कर ज्यूरी में शामिल रहे हार्वे को एकेडमी ने बर्खास्त कर दिया। उनकी फिल्मों को 300 से ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन मिले हैं।

एंजेलीना जोली, एश्ले जुड, रोजना आर्केट, केट ब्लेनशेट, हीथर ग्राहम, ईवा ग्रीन, सलमा हायक, लीना हेडे, लुपिता न्योंगो, ग्वेनेध पॉल्ट्रो, ले सिडॉक्स जैसी कई बड़ी हस्तियों ने भी हार्वे पर आरोप लगाए हैं। इटालियन एक्ट्रेस असिया अर्जेंटो ने बताया था कि, 1997 में प्रोड्यूसर ने होटल रूम में उनके साथ जबरदस्ती की थी। इसके अलावा विंस्टीन पर उनके एम्पलॉई ने रेप और यौन उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harvey Weinstein case| Metoo case| Harvey Weinstein jailed| Harvey Weinstein metoo case

No comments:

Post a Comment