Saturday, April 25, 2020

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को आई साड़ी की याद, निक के हाथ थामे हुए कहा- 'सबको याद कर रही हूं'' April 25, 2020 at 08:01PM

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉकडाउन के चलतेलॉस एंजलिस में अपने घर पर ही हैं। प्रियंका लगातार अपने फैंस के लिए मजेदार पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में प्रियंका की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्होंने साड़ी पहनकर निक जोनस के साथ पोज किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से निक जोनस का हाथ थामे हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयरकी है। इसकी खासियत ये हैं कि एक लंबे अर्से के बाद देसी गर्ल प्रियंका ने साड़ी पहनकर तस्वीर शेयर की है। दरअसल प्रियंका को साड़ी पहनने का मन था इसलिए उन्होंने बिना मौके के ही घर पर साड़ी पहनी है। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, 'साड़ी पहनने का दिल कर रहा था इसलिए मैंने घर पर पहन लिया, सबको याद कर रही हूं'।

'द स्काई इज पिंक' एक्ट्रेस ने सफेद रंग की प्रिंट वाली नीली सिल्क साड़ी पहनी है जिसके साथ सिल्वर चूड़िया उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। वहीं निक ने ग्रे रंग की फॉर्मल टी-शर्म पहनी है। तस्वीर में प्रियंका निक की तरह देखकर पोज कर रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस जनवरी में मुंबई में हुएउमंग 2020 में भी नीले रंग की साड़ी में पहुंची थीं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Desi Girl Priyanka Chopra remembers the saree, holding Nick's hand, said, "I am missing everyone"

No comments:

Post a Comment