Wednesday, January 29, 2020

कंगना रनोट बोलीं- मुझे पद्मश्री 3 साल पहले ही मिलना था, तब एक साजिश हुई और यह प्रियंका को मिल गया January 29, 2020 at 07:31PM

बॉलीवुड डेस्क (अमित कर्ण). कंगना रनोट का कहना है कि पद्मश्री उन्हें तीन साल पहले ही मिलना था। लेकिन कुछ लोगों ने साजिश के तहत उनका नाम सूची से हटवा दिया था। कंगना ने यह बयान दैनिक भास्कर से खास बातचीत में दिया। वे कहती हैं, "मेरे एक को-एक्टर और एक्स को-एक्टर ने मुझे नोटिस भिजवाया था। पद्म पुरस्कार के लिए आप पर किसी भी तरह के नोटिस या केस वगैरह नहीं होने चाहिए। यह मैं कन्फर्म नहीं कर रही, पर मुझे लगता है कि उस नोटिस के चलते मेरा नाम लिस्ट से हटाया गया होगा और फिर प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री दे दिया गया था।"

अदनान पद्मश्री डिजर्व करते हैं: कंगना

अदनान सामी के पद्मश्री विवाद को लेकर कंगना रनोट ने कहा, "मुझे लगता है कि वे यह पुरस्कार डिजर्व करते हैं। ‘भारत’ एक विचार है। वह सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है। यह पूरा वैल्यू सिस्टम है। अदनान ने इस मुल्क के विचार है, को जिया है। उस पर वे खरे उतरे हैं। बहरहाल, लोगों को हर चीज से प्रॉब्लम होती है। अदनान का विरोध करने वालों को इग्नोर किया जाना चाहिए।"

बीते शुक्रवार कंगना रनोट की फिल्म 'पंगा' रिलीज हुई है। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। 6 दिन में इस फिल्म ने 19.83 करोड़ रुपए की कमाई की। हालांकि, फिल्म की माउथ पब्लिसिटी बहुत अच्छी है।

फिल्म के 6 दिनों के कलेक्शन पर एक नजर

दिन कलेक्शन
शुक्रवार (24 जनवरी) 2.70 करोड़ रुपए
शनिवार (25 जनवरी) 5.61 करोड़ रुपए
रविवार (26 जनवरी) 6.60 करोड़ रुपए
सोमवार (27 जनवरी) 1.65 करोड़ रुपए
मंगलवार (28 जनवरी) 1.65 करोड़ रुपए
बुधवार(29 जनवरी) 1.62 करोड़ रुपए
टोटल 19.83 करोड़ रुपए










Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut Says Three years ago I could not get Padma Shri due to the conspiracy

No comments:

Post a Comment