Monday, February 17, 2020

41 साल पहले हुए मक्का हमले पर फिल्म बनाएंगे ‘गुल मकई’ फेम निर्देशक एच.ई. अजमद खान February 17, 2020 at 07:06PM

बॉलीवुड डेस्क. ‘गुल मकई’ फेम निर्देशक एच.ई. अजमद खान अब 1979 में मक्का पर हुए आतंकवादी हमले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इन दिनों वे इसके लिए रिसर्च कर रहे हैं। अमजद बताते हैं, ‘जी हां, मैं एक फिल्म पर रिसर्च कर रहा हूं।

उन्होंने बताया कि,हम इसमें 1979 में अरब स्थित मक्का के मस्जिद-ए-हरन में हुए आतंकवादी हमले को दिखाएंगे। वहां 500 आतंकवादी एक साथ घुस गए थे और उन्होंने 50 हजार से भी ज्यादा लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। 15 दिनों तक चली इस लड़ाई में हजारों लाशें बिछ गई थीं।’

रिसर्च के लिए हमले में बंधक रहे लोगों से कर रहे बात: फिल्म के लिए अहमद सऊदी अरब के कई डिप्लोमेट से बात कर रहे हैं। इसके साथ ही वे वहां के लोकल लोगों और हमले के दौरान बंधक बने रहे लोगों से भी बात करके रिसर्च कर रहे हैं। उन लोगों में मौजूद करीबन 30 भारतीय हज यात्रियों और उनके परिवारों के साथ अहमद डिस्कस कर रहे हैं।

जैसलमेर और सऊदी अरब के रेगिस्तानों में होगी शूटिंग
फिल्म की शूटिंग रियल लोकेशन पर नहीं की जा सकेगी। ऐसे में इसका कुछ हिस्सा जैसलमेर में रीक्रिएट किया जाएगा। इसके अलावा सऊदी अरब के कुछ रेगिस्तानी भाग में भी इसकी शूटिंग होगी। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी जो करीबन 500 करोड़ की लागत से बनेगी। अमजद इसकी राइटिंग और डायरेक्शन दोनों करेंगे। वहीं इसे इंडियन नहीं बल्कि अरब देशों के प्रोड्यूसर प्रोड्यूस करेंगे।

चूंकि अभी इस फिल्म का रिसर्च वर्क चल रहा है इसलिए मेकर्स ने अभी तक स्टार कास्ट के बारे में भी नहीं सोचा है। हलांकि, अमजद बताते हैं कि वे इस फिल्म को कई लैंग्वेज में और इंटरनेशनल स्टार कास्ट के साथ बनाना चाहते हैं। बकौल अमजद, ‘दरअसल हज करने हर कंट्री से लोग जाते हैं। कुछ तुर्की के होंगे तो तुर्की बोलेंगे, कुछ इजराइल से आएंगे तो वहां की भाषा बोलेंगे।’

एच.ई. अजमद खान ने अपनी फिल्म ‘गुल मकई’ को लेकर कहा कि ‘इंडिया में इस फिल्म को बहुत खराब रिस्पॉन्स मिला है। हिंदुस्तानियों को यह फिल्म समझ में नहीं आई। उनको लगता था कि इसमें थोड़ा डांस वगैरह होगा। दरअसल यहां यही सब देखने की आदत लगी हुई है। इसके अलावा फिल्म के साथ थोड़ा पॉलिटिक्स भी हुई, जैसे थिएटर में शो नहीं मिलना। अभी भी कई देशों में इसे रिलीज करना बाकी है। आगे यूरोप और चीन में भी रिलीज करूंगा। उसकी तैयारी चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
H.E. Amjad Khan new project| Gul Makai Director new film| Black Day

No comments:

Post a Comment