Thursday, April 9, 2020

दीपिका ने उड़ाया अपने और रणवीर के स्लीपिंग पैटर्न का मजाक, कहा-12-15 घंटे सोने वालों को होता है हाइपरसोमनिया April 09, 2020 at 08:07PM

लॉकडाउन के समय दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भरपूर आराम को तरजीह दे रहे हैं। यही वजह है कि दोनों अपना ज्यादातर वक्त सोने में बिता रहे हैं। हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दीपिका ने एक फनफैक्ट शेयर करते हुए अपने स्लीपिंग पैटर्न का मजाक उड़ाया है। दीपिका ने जो फैक्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है-हाइपरसोमनिया एक ऐसे स्थिति है जिसमें कोईव्यक्ति 12 से 15 घंटे सोने के बाद भी जब उठता है तो उसे थकान महसूस होती है। दीपिका ने इस फैक्ट को रणवीर को टैग करते हुए लिखा, हम्म, यह मेरे और रणवीर के लिए काफी फैमिलियर है।

दीपिका की इंस्टाग्राम स्टोरी


20 घंटे सोते हैं रणवीर: इससे पहले एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान रणवीर के साथ रहना सबसे आसान है क्योंकि वह दिन में 20 घंटे सोते हैं। इस वजह से उन्हें को घर में वह काम करने की आजादी मिल जाती है जो वो करना चाहती हैं। इसके बाद जब रणवीर चार घंटे के लिए जागते हैं तो वह दीपिका के साथ फिल्म देखते हैं, खाते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। इसके बाद दीपिका ने सोते हुए रणवीर की एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें उनके माथे पर हस्बैंड का लेबल चिपका हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika Padukone jokes she and Ranveer Singh have hypersomnia

No comments:

Post a Comment