Sunday, May 3, 2020

पिता ऋषि कपूर के निधन के दो दिन बाद शनिवार रात घर पहुंचीं रिद्धिमा, ऋषि के पाली वाले घर पर हुई प्रेयर मीट May 02, 2020 at 10:19PM

बॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उस वक्त उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में थीं। जो लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं। बाद में दिल्ली प्रशासन द्वारा रिद्धिमा को मुंबई आने की विशेष अनुमति मिली। रिद्धिमा 1 मई की सुबह दिल्ली से बाय रोड मुंबई के लिए रवाना हुईं थीं, जो शनिवार देर रात मुंबई पहुंच सकीं।

बेटी के आने के बाद हुई प्रेयर मीट : ऋषि कपूर के निधन के चौथे दिन उनके पाली वाले घर पर प्रेयर मीट हुई। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। जिसमें नीतू कपूर के साथरणबीर बैठे हुए नजर आ रहे हैं, उनके सिर पर पगड़ी है।इन दोनों के बीच में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की तस्वीर रखी हुई है। रिद्धिमा इस प्रेयर मीट से पहले ही देर रात घर पहुंच पाईं।

##

फेसटाइम से किए अंतिम दर्शन : रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन फेसटाइम कॉल के जरिए किए थे। आलिया भट्‌ट ने रिद्धिमा को कॉल करके उनके पिता के अंतिम संस्कार की रस्में और अंतिम दर्शन कर पाने में मदद की थी। रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा भी थीं। सफर के दौरान रिद्धिमा ने अपनी और पिता की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। जिनमें उन्होंने लिखा था - प्लीज पापा आप वापस आ जाओ न।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो इंस्टाग्राम से साभार
फोटो इंस्टाग्राम से साभार

No comments:

Post a Comment