Sunday, January 19, 2020

अक्षय कुमार ने एक साल में दीं 200 करोड़ कमाने वाली तीन फिल्में, 24 दिन में गुड न्यूज की कमाई 201 करोड़ January 19, 2020 at 06:55PM

बॉलीवुड डेस्क.भारतीय सिनेमा की इतिहास में अक्षय कुमार के नाम नया रिकॉर्ड बन गया है। अक्षय ने एक साल में तीन ऐसी फिल्में की हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर कमाई 200 करोड़ के पार पहुंची। मिशन मंगल, हाउसफुल 4 के बाद गुड न्यूज भी 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज के 24 दिनों में 201.14 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

बाकी दो फिल्मों का कलेक्शन : इससे पहले 15 अगस्त 2019 को रिलीज हुईजगन शक्ति के निर्देशन में बनी 'मिशन मंगल' ने 290.59 करोड़ का बिजनेस किया था।वहीं 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 4' ने भी 280.27 करोड़ का बिजनेस किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar Good News Collection | Akshay Kumar Moive Box Office Collection Latest News and Updates On Good Newwz, Mission Mangal, Housefull 4

No comments:

Post a Comment