Sunday, January 26, 2020

रेड कार्पेट पर बोल्ड अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए निक January 26, 2020 at 08:22PM

बॉलीवुड डेस्क. 62वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजनलॉस एंजेलिस में हुआ। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इस अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बनीं। इस दौरान प्रियंका का रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। प्रियंका ने डिज़ाइनरराल्फ रूसो का गाउन पहना जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी। इस गाउन के साथउन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनीं।वहीं, निक गोल्ड सूट में क्लासी दिखे।


नॉमिनेट भी हुए निक: निक को उनके भाईयों केविन और जो जोनस के साथ गाए गाने सकर के लिए बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉरमेंस केटेगरी में नॉमिनेशन मिला। इसके अलावा जोनस ब्रदर्स व्हाट ए मैन गोट्टा डू और फाइव मोर मिनट्स जैसे गानों पर परफॉर्म किया। इस दौरान प्रियंका सोफी टर्नर और डेनियल जोनस के साथ दर्शक दीर्घा में बैठकर जोनस ब्रदर्स को चीयर करती नजर आईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grammy Awards 2020: Priyanka Chopra's bold Red Carpet Appearance

No comments:

Post a Comment