Saturday, April 4, 2020

मलाइका अरोड़ा से प्रीति जिंटा तक फैंस को कुकिंग टिप्स दे रही हैं एक्ट्रेसेज April 04, 2020 at 04:30PM

पूरे देश में लॉकडाउन के चलते इन दिनों सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर पर समय बिता रहे हैं। काम से फुरसत पाकर जहां कुछ स्टार्स अपने परिवार के साथहैं वहीं कुछ अपने छुपे हुए टैलेंट को निखार रहे हैं। इन सबके बीच कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं जो अपना कुकिंग का शौक पूरा करते हुए फैंस के साथ कुछ रेसिपीज और टिप्स शेयर कर रही हैं।

प्रीति जिंटा: प्याज काटते हुए अब नहीं निकलेंगे आंसू

प्रीति ने हाल ही में इंस्टाग्रामअकाउंट से एक ऐसी टिप्स शेयर की है जिससे अब प्याज कांटने में आंसू नहीं आएंगे। उन्होंने अपनी वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'मुझे ये बताना है कि जब भी आप प्याज कांटे तो ग्लासेज पहनें। इससे आपकी आंखों में आंसू नहीं आएंगे। तो अब कुक करिए और रोइए मत'। वीडियो में प्रीति स्वीमिंग ग्लासेज पहनी दिख रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने बनाई केरल की खास डिश

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने केरल की स्पेशल डिश पनियारम बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मलाइका ने अपने फैंस से पनियारम बनाने के हर स्टेप को साझा किया है। इससे पहले भी मलाइका बेसन के लडडू बनाते हुए दिख चुकी हैं।

##

पैनकेक और फ्रेंच टोस्ट बना रही हैं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया अपना क्वारैंटाइन कुकिंग करके बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने ब्रेकफास्ट के लिए पैनकेक और फ्रेंचटोस्ट बनाते हुए वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस के साथ ये खास रेसिपी भी शेयर की है। रेसिपी के साथ उन्होंने बताया कि वो हमेशा से ही हेल्दी रहने की कोशिश करती हैं। इसलिए हर रेसिपी में हेल्दीइन्ग्रीडिएंट ही इस्तेमाल करती हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actresses giving cooking tips to fans from Malaika Arora to Preity Zinta

No comments:

Post a Comment