Wednesday, April 29, 2020

नहीं रहे ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा- वे चले गए April 29, 2020 at 06:19PM

वेटरन अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। महानायक अमिताभ बच्चन ने सुबह करीब 9:30 बजे ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "वे चले गए। ऋषि कपूर चले गए। अभी-अभी निधन हुआ।" गौरतलब है कि ऋषि कपूर (67) को बुधवार देर रात मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया गया था। उनके भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से सिर्फ इतना कहा था, "वह अस्पताल में है। वह कैंसर से पीड़ित है और उसे सांस लेने में तकलीफ है, इसलिए उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है।"

ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार थी। उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया गया था। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rishi Kapoor Passed Away

No comments:

Post a Comment