Sunday, June 14, 2020

अमेरिका में रहने वाली सुशांत की बहन 16 जून को भारत के लिए रवाना होंगी, क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर चिंता जताई June 14, 2020 at 08:30PM

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम आज (सोमवार) शाम मुंबई में किया जाएगा। इसके लिए उनके पिता केके सिंह और बड़ी बहन पटना से मुंबई पहुंचेंगे। उनकी एक बहन मुंबई में ही रहती है, वहीं अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन समय पर नहीं पहुंच पाएंगी। वे मंगलवार 16 जून को भारत के लिए रवाना होंगी।

अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वे मंगलवार को भारत के लिए रवाना होंगी और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचेंगीं। वे इस बात से परेशान हैंकि भारत पहुंचने पर उन्हें हफ्तेभर के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा।

क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर चिंता जताई

श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सभी की मदद से भारत जाने के लिए टिकट कन्फर्म हो गए हैं। मैं 16 तारीख को उड़ान भरूंगी। दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचुंगी। 7 दिन के क्वारैंटाइन पीरियड की चिंता है... क्या ऐसा कोई तरीका है, जिससे की इससे बचा जा सके। मुझे जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलने की जरूरत है।'

संवेदनाओं के लिए धन्यवाद दिया

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने संवेदनाओं के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने लिखा, 'प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं होने की वजह से मैं माफी चाहती हूं। मैं मजबूत बने रहने की कोशिश कर रही हूं... सभी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद... उनसे मुझे ताकत मिल रही है... मेरे परिवार के लिए प्रार्थना कीजिए।'

टिकट दिलाने के लिए मदद मांगी थी

इससे पहले रविवार को एक पोस्ट के जरिए उन्होंने भारत जाने के लिए टिकट दिलाने मेंमदद मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'मुझे जल्द से जल्द भारत के लिए उड़ान भरना है... मुझे किसी भी फ्लाइट की टिकट नहीं मिल पा रही है... क्या कोई मदद कर सकता है... कृपया मुझे बताएं।'

रविवार को लगाई थी फांसी

34 साल के सुशांत ने रविवार सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को सुशांतके कमरे से एक फाइल मिली, जिससे पता चलाकि वोछह महीने से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। माना जा रहा है कि इस बीच लॉकडाउन की वजह से वे शायद अपने डॉक्टरके पास नहीं जा पाए।

देर रात दोस्त को औरसुबह बहन को फोन किया था


जानकारी के अनुसार, सुशांत ने शनिवार रात 12:45 बजे अपने एक एक्टर दोस्त को कॉल किया था, लेकिन उसनेरिसीव नहीं किया। रविवार सुबह सुशांत उठे, करीब 9 बजेउन्होंने जूस पिया। इसके बाद मुंबई में ही रहने वाली अपनी बहन को फोन किया, फिर बेडरूम में चले गए। दोपहर 12:30 बजे उनके कुक ने लंच के लिए कई बार दरवाजा खटखटाया। मोबाइल पर कॉल किया। लेकिनजब कोई जवाब नहीं मिला तोउनकी बहन को फोन लगाया। बहन के आने के बाद चाबी वाले को बुलाकर बेडरूम का दरवाजा खोला गया। अंदर सुशांत की फांसी पर लटके मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपनी बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ सुशांत। (फोटो/वीडियो श्वेता की फेसबुक वॉल से साभार)

No comments:

Post a Comment