Saturday, June 20, 2020

पिता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गईं रिद्धिमा, पुरानी तस्वीरों के साथ लिखा- 'काश आप वापस आ जाते' June 20, 2020 at 08:19PM

आज पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया जा रहा है इसी बीच रिद्धिमा कपूर अपने स्वर्गीय पिता ऋषि कपूर को बेहद याद कर रही हैं जो महज 2 महीनों पहले ही चल बसे हैं। रिद्धिमा हमेशा से ही अपने पिता से काफी करीब रही हैं ऐसे में इस खास दिन उन्होंने पिता की कुछ पुरानी तस्वीरों के साथ इमोशनल नोट भी लिखा है।

रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऋषि कपूर और नीतू कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने याद करते हुए लिखा, ‘हैप्पी फादर्स डे पापा, मुझे आपकी याद आ रही है। आई लव यू’।

इसके अलावा भी रिद्धिमा ने अपनी इंस्टास्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, ‘हम आपको हर दिन सेलिब्रेट करते हैं। पापा कभी मैं सोचती हूं कि आप वापस आ जाओ, मगर मैं नहीं चाहती कि आप फिर तकलीफ देखो। मैं जानती हूं कि आप मेरे साथ हो। मैं दिल से आपको हमेशा प्यार और याद करती हूं। जब तक हम दोबारा ना मिलें।’

रिद्धिमा कपूर की इंस्टा स्टोरी।

इसी के साथ रिद्धिमा ने अपने पिता के साथ पोज करती हुई तस्वीर भी दिखाई है जो उन्हें काफी पसंद है। वहीं उन्होंने अपने पति और बेटी की तस्वीर के साथ भरत साहनी को दुनिया का सबसे पोजेसिव पिता बताया है। गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली हैं। दिल्ली में होने के चलते रिद्धिमा 2 दिन बाद घर पहुंची हैं जिसके बाद से वो अपने परिवार के ही साथ हैं।

ऋषि कपूर के साथ रिद्धिमा कपूर।
भरत साहनी, रिद्धिमा कपूर के साथ बेटी समारा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Riddhima became emotional after remembering her father Rishi Kapoor, wrote with old pictures- I wish you come back

No comments:

Post a Comment