Friday, February 7, 2020

कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म शिकारा देखने के बाद भावुक हुए आडवाणी, वीडियो वायरल February 07, 2020 at 07:14PM

नई दिल्ली. भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने शुक्रवार को कश्मीरी पंडितों के निष्कासन पर बनी फिल्म 'शिकारा' देखी। वे अपनी बेटी प्रतिभा के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद आडवाणी भावुक हो गए। डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है।

विधु विनोद चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'आडवाणी शिकारा देखने के बाद अपने आंसूओं को नहीं रोक पाए।' वीडियो में चोपड़ा आडवाणी को संभालते दिख रहे हैं। फिल्म शिकारा 1990 में कश्मीरी पंडितों के घाटी से पलायन पर आधारित है। फिल्‍म में 4000 से ज्यादा कश्मीरी पंडित शरणार्थियों ने अभिनय किया है। इससे पहले शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इस फिल्म में 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए पूरी कश्मीरी आबादी को दोषी ठहराया गया है।

एक दिन पहले अभिनेता आमिर खान ने ट्वीट कर लिखा, 'विनोद आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। 'शिकारा' एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक पर बनी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताए जाने की जरूरत है।

##

विधु की आपबीती है फिल्म
यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा और फॉक्स स्टार स्टूडियों के प्रोडक्शन में बनी है। शिकारा से दो नए चेहरे, आदिल खान और सादिया डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में और जगती शरणार्थी कैम्प में हुई है। इसमें करीब 4000 हजार कश्मीरी पंडितों ने काम किया है। विधु विनोद चोपड़ा ने एक ट्वीट के जरिए फिल्म के बारे में कहा था कि यह उनकी आपबीती है। विधु ने लिखा- "मैंने फिल्म् की दिल्ली स्क्रीनिंग के दौरान भी यह कहा था कि सॉफ्ट पोर्न बनाने वाले मेकर्स की तरह नहीं। कश्मीर और वहां 1990 में पंडितों के साथ हुई घटनाएं मेरे लिए पैसा कमाने का जरिया नहीं हैं। यह वो हकीकत है जिसे मैंने खुद जिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लालकृष्ण आडवानी, बेटी प्रतिभा और विधु विनोद चोपड़ा।

No comments:

Post a Comment