Sunday, December 29, 2019

कुशल पंजाबी की शोक सभा में मुंह छुपाकर पहुंची पत्नी ऑड्रे, नहीं दिखा 3 साल का बेटा December 29, 2019 at 09:09PM

बॉलीवुड डेस्क. कुशल पंजाबी की आत्मा की शांति के लिए रविवार को मुंबई में एक शोक सभा रखी गई। इस शोक सभा में कुशल की पत्नी ऑड्रे डोलें भी पहुंचीं। वह मीडिया से अपना चेहरा छुपाती नजर आईं। वहीं, यहां कुशल-ऑड्रे का 3 साल का बेटा कियाननजर नहीं आया।शोक सभा में टेलीविजन के कई सेलेब्स ने पहुंचकर कुशल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इन सेलेब्स में कविता कौशिक, करणवीर बोहरा, आमिर अली, चेतन हंसराज, अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा सकलानी आदि के नाम शामिल हैं।

कुशल ने कर लिया था सुसाइड: टीवी एक्टर कुशल पंजाबी (37) का शव गुरुवार देर रात उनके मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कुशल के खुदकुशी करने की बात कही थी। जांच अधिकारियों को शव के पास एक सुसाइट नोट भी मिला था। जानकारी के मुताबिक, सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले कुशल बांद्रा पश्चिम स्थित अलशीद बिल्डिंग के फ्लैट में रहते थे। उन्होंने नवंबर 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोलें से शादी की थी। दोनों का 3 साल का एक बेटा है।

असफल शादी से परेशान थेकुशल: कुशल के दोस्त चेतन हंसराज ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कुशल अपनी शादीशुदा लाइफ की वजह से परेशान चल रहे थे। उनकी पत्नी ऑड्रे पिछले कुछ समय से उनसे अलग रह रही थीं।वह शंघाई चली गई थीं और तीन साल का बेटा भी उन्हीं के पास था।इसके अलावा कुशल डिप्रेशन से भी जूझ रहे थे जिसके बाद उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया।कुछ रिपोर्ट्स में कुशल के आर्थिक तंगी से जूझने की भी बात सामने आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोक सभा में कुशल पंजाबी की पत्नी ऑड्रे डोलें। दूसरी तरफ कुशल, ऑड्रे और बेटे कियान पंजाबी की फाइल फोटो
चेतन हंसराज, ऑड्रे डोलें और कविता कौशिक। तस्वीर साभार: योगेन शाह
कुशल पंजाबी के पिता, वाहबिज दोराबजी, राजेश खेरा। तस्वीर साभार: योगेन शाह
मेहुल निसार, कविता कौशिक,रोनित बिस्वास। तस्वीर साभार: योगेन शाह
मनीष गोयल, हुसैन क्वाजरवाला, जुल्फी सैयद और आमिर अली। तस्वीर साभार: योगेन शाह
करणवीर बोहरा, अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा सकलानी। तस्वीर साभार: योगेन शाह

No comments:

Post a Comment